सरकार के सलाहकार ने कहा: यदि जरूरी उपायों को अपनाया गया तो देश के हर हिस्से में कोरोना की तीसरी लहर नहीं आएगी
नई दिल्ली। देश में अफवाहों के संदेशे तैर रहे हैं ऐसे में एक अच्छी खबर आयी है कि देश में कोरोना कि तीसरी लहार नहीं आएगी।
बता दें कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की बात कहने वाले केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन का कहना है कि यह हर हिस्से में नहीं आएगी। राघवन ने कहा कि यदि जरूरी उपायों को अपनाया गया तो देश के हर हिस्से में कोरोना की तीसरी लहर नहीं आएगी। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को कहा था कि देश में कोरोना की तीसरी लहर जरूर आएगी।
उनकी इस टिप्पणी के बाद देश में कोरोना का खतरा और बढ़ने की आशंकाएं जताई जाने लगी थीं। इस पर सफाई देते हुए राघवन ने शुक्रवार को कहा, यदि सावधानी बरती गई तो यह हर जगह नहीं आएगी। महामारी के देश के तमाम हिस्सों में अलग-अलग पीक देखने को मिले हैं। विजय राघवन ने कहा कोरोना की लहरों और उसके आंकड़ों की बजाय इस बात पर चर्चा करना चाहिए कि आखिर लोकेशन, टाइमिंग और इसका असर क्या है।







