Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    राज्यपाल ने ऊसर भूमि को कृषि विशेषज्ञों से उपचारित कराने का दिया निर्देश

    ShagunBy ShagunJuly 17, 2020 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 554

    लखनऊ, 17 जुलाई 2020: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निधि के 1342.05 एकड़ क्षेत्र में फैले कृषि प्रक्षेत्र अटारी, माल, लखनऊ का निरीक्षण कर वहां के क्रिया कलापों के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    राज्यपाल ने कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि 250 एकड़ की ऊसर भूमि पर लगे बबूल के पेड़ वाले भू-भाग पर कृषि विशेषज्ञों की टीम से सर्वे कराकर ऊसर भूमि को उपचारित कर कृषि योग्य बनाया जाये तथा इस कार्य को दो साल के अन्दर पूरा किया जाए।

    उत्तर प्रदेश वन निगम बबूल के पेड़ों की नीलामी करायेगा, जिससे होने वाली आय को सैनिक पुनर्वास निधि में जमा किया जाये। उन्होंने निधि की आय अन्य स्रोतों से बढ़ाने की सम्भावनाओं पर विचार करने को कहा।

    राज्यपाल ने अटारी कृषि प्रक्षेत्र का सीमांकन स्थानीय तहसील से करवाकर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी नलकूपों को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिये वैकल्पिक ऊर्जा संस्थान से सहयोग प्राप्त करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण हो जिससे कार्य समय सीमा के अंदर पूरा हो सके।

    उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निधि के सचिव बिग्रेडियर रवि ने राज्यपाल को अवगत कराया कि इस प्रक्षेत्र की कृषि भूमि पर 75 एकड़ क्षेत्र में कृषि कार्य जिसमें धान, गेहूं, सरसो, मसूर आदि की खेती, 61.50 एकड़ में बागवानी तथा 1150 एकड़ ऊसर युक्त भूमि पर वन क्षेत्र (विलायती बबूल) से आच्छादित है। यहां पर सिंचाई के लिए 7 नलकूल हैं, जिसमें एक नलकूप सौर ऊर्जा से संचालित है। इस प्रक्षेत्र से वर्ष 2019-20 में कुल 9.69 लाख रूपये की शुद्ध आय हुई है।

    इसके बाद राज्यपाल ने मलिहाबाद में आम उत्पादक पद्मश्री कलीम उल्लाह की अब्दुल्लाह नर्सरी का भी भ्रमण किया और वहां आम का एक पौधा रोपित किया। अब्दुल्लाह नर्सरी के संस्थापक कलीम उल्लाह ने राज्यपाल को उत्पादित आम की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी तथा आम एवं अमरूद के पौधे भेंट किये।

    अटारी कृषि प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश गुप्ता, विशेष कार्याधिकारी कयूर सम्पत, कृषि निदेशक सोराज सिंह, प्रक्षेत्र अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Shagun

    Keep Reading

    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    April 23, 2026
    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    April 23, 2026
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading