नरेंद्र मोदी: 43.2 मिलियन फॉलोअर्स
डोनाल्ड ट्रंप: 23.1 मिलियन फॉलोअर्स
नई दिल्ली,03 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही टि्वटर के ‘बादशाह’ हों, लेकिन फेसबुक पर नरेंद्र मोदी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। फेसबुक पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ नरेंद्र मोदी सबसे मशहूर नेता बन गए हैं। यह आंकड़ा ट्रंप के फॉलोअर्स से लगभग दोगुना है। ट्रंप के इस प्लेटफॉर्म पर 23.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कंबोडिया के पीएम हुन सेन इस रैंकिंग में पांचवे नंबर पर हैं। फेसबुक पर उनके 9.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
एक शोध में 650 शख्सियतों के पेजों की स्टडी की गई। हालांकि, इस प्लेटफॉर्म पर ट्रंप की प्रोफाइल पर ज्यादा इंटरेक्शन मिला। पिछले 14 महीने में डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट पर कुल 204.9 मिलियन कमेंट, लाइक्स और शेयर आए। यह मोदी की प्रोफाइल से लगभग दोगुना है। मोदी की प्रोफाइल पर यह आंकड़ा 113.6 मिलियन है। स्टडी में यह भी सामने आया कि ट्रंप एक दिन में औसत पांच पोस्ट करते हैं, जो भारतीय पीएम से दोगुना है।
फॉलोअर्स के मामले में जॉर्डन क्वीन रानिया तीसरे नंबर पर हैं। उनके 16 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लाइव ब्रॉडकास्ट करने के मामले में न्यूजीलैंड की प्राइम मिनिस्टर जेसिंदा ऑर्डर्न काफी आगे हैं। वह अक्सर अपने घर और कार से भी लाइव ब्रॉडकास्ट करती हैं। उन्हें इस लिस्ट में सबसे पसंदीदा नेता बताया गया है। स्टडी के अनुसार, किसी भी अन्य नेता की तुलना में उनकी पोस्ट पर ‘लव रिएक्शन’ ज्यादा आते हैं।







