Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अब ईस्टर्न यूपी के किसान भी बिखेरेंगे अपने प्रदेश में कश्मीरी केसर की खुशबू

    ShagunBy ShagunJanuary 8, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 691

    उपेन्द्र नाथ राय

    अब कश्मीर में ही नहीं पूर्वी यूपी में भी केसर की खुशबू हवा के झोकों के साथ लोगों को अपनी तरफ खिंचने को मजबूर करेगी। कुछ नया करने की ठान चुके गाजीपुर जिले के एक युवा किसान ने इस वर्ष कश्मीरी केसर को प्रयोग के तौर पर लगाया है। पौध अपनी जवानी पर आ चुका है। उसमें अब फूल आने वाला है। सब ठीक रहा तो अगले वर्ष तक इसकी बड़े पैमाने पर खेती करने की तैयारी है। यही नहीं युवा किसान पंकज राय गांव में आर्गेनिक पद्धति से खीरा, ककड़ी आदि सबकी खेती करते हैं और दो साल से इस तरह की खेती कर रहे पंकज काफी खुशहाल हैं।

    युवा किसान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बार-बार किसानों की आय दोगुना करने की बात सुनकर प्रभावित हुआ और खुद के बल पर आगे बढ़ने की ठान ली। दो वर्ष पूर्व तक तो परंपरागत खेती ही करते रहे लेकिन उससे आजीविका से आगे कुछ नहीं बढ़ पाता था। नए ढंग से खेती करने का विचार आने पर पाली हाउस 25 सौ स्क्वायर में बनवाया। आर्गेनिक खेती के बारे में विचार कर उसकी ओर आगे बढ़ गया। इसके बाद सब्जियों के पौध भी पूरे क्षेत्र में देते हैं। लोग खेत से ही उठा ले जाते है।

    पुलवामा से लाए हैं पौध

    उन्होंने कहा कि केसर की खेती करने का विचार आने के बाद पुलवामा गया। वहां पर किसानों द्वारा की जा रही खेती के बारे में समझा और देखा। इसके बाद वहीं से चार सौ पौध ले आया। प्रति पौधा सौ रुपया के हिसाब से चार हजार रुपये में खरीदा था। इसे नवम्बर माह में वीड पर लगाया गया। अब पौधा तैयार हो चुका है। फूल आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पुलवामा में बताया गया है कि 20 फूल में 10 ग्राम केसर निकलने को बताया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इसे प्रायोगिक तौर पर लगाया गया है। सब ठीक रहा तो अगले साल इसकी खेती को बढ़ाएंगे।

    आर्गेनिक पद्धति से लगाया खीरा निकल रहा एक माह से

    पंकज ने बताया कि आर्गेनिक पद्धति से ही खीरा भी लगाया है। जो एक महीने से निकल रहा है। यहां सामान्य खीरे की अपेक्षा दस रुपये किलो महंगा देते हैं। लोग खेत से ही लेकर चले जाते हैं। हमें बाजार जाने की जररूत नहीं पड़ती है। हम खुद ही यहां बाजार अपने हिसाब से बना लेते हैं। लोग यहीं से सबकुछ उठा ले जाते हैं। हटकर और वैज्ञानिक ढंग से आर्गेनिक खेती के लिए पंकज राय कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं। वे अपने खेत में स्टावेरी, लाल व पिला शिमला मिर्च भी लगाते हैं। शिमला मिर्च भी जब सबका खत्म हो जाता है तब पंकज राय का शिमला मिर्च निकलता है। गोभी, टमाटर आदि का भी आर्गेनिंक ढंग से ही खेती करते हैं।

    पिछले वर्ष पहली बार मथुरा जिले के किसान ने लगाया था केसर, खूब हुआ फायदा

    यह बता दें कि यूपी में पिछली वर्ष से पश्चिमी यूपी के मथुरा के फरह क्षेत्र के महुअन में किसान के कश्मीरी केशर की खेती की थी, जो अच्छी उपज हुई और काफी फायदा भी दिया लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं भी केसर की खेती कभी नहीं हुई। यह एक अपने-आप में एक नये किस्म की खेती का नया प्रयोग है।

    मीठे पानी की होती है जरूरत

    जानकारों के अनुसार इसकी खेती के लिए मीठा पानी होना जरूरी है। एक बीघा में सिंचाई और निराई-गुढ़ाई से लेकर फसल घर लाने तक नब्बे रुपये की कीमत आ जाती है। इसकी सिंचाई पांच से छह बार करनी पड़ती है। एक बीघा में 15 से 17 किलो केसर होने की संभावना रहती है। सत्तर हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से यह बाजार में आसानी से बिक जाता है। केसर की देश में दवाओं से लेकर कई अन्य शारीरिक समस्याओं में प्रयोग किया जाता है। खाने के लिए मिठाई आदि में भी इसको प्रयोग किया जा रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading