Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ऑफ-कैमरा हम एक साथ बैठकर लेते हैं लंच का मजा

    By May 22, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 733

    परेश गनात्रा और देवेन भोजानी के बीच अटूट दोस्‍ती की कहानी

    कुछ दोस्‍ती ऐसी होती है जो हमेशा बनी रहती है, यह एक ऐसा रिश्‍ता होता है जोकि हमें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करता है। एंटरटेनमेन्‍ट इंडस्‍ट्री के बेहद टैलेंटेड कलाकार देवेन भोजानी और परेश गनात्रा ने एक ऐसा ही बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। ये दोनों अभी सोनी सब के ‘भाखरवड़ी’ में नज़र आ रहे हैं और भाखरवड़ी के दो व्‍यापारियों की भूमिका में एक-दूसरे को टक्‍कर दे रहे हैं, लेकिन वास्‍तविक जीवन में दोनों कॉलेज के दिनों से ही अच्‍छे दोस्‍त हैं। उस समय उन्‍होंने एंटरटेनमेन्‍ट इंडस्‍ट्री में अपना सफर शुरू भी नहीं किया था।

    देवेन भोजानी, परेश गनात्रा के साथ उन शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहते हैं, ‘’परेश कॉलेज में मेरे सीनियर थे और वह काफी लोकप्रिय थे। मैं उन्‍हें अपना आदर्श मानता था और वैसा ही करने की कोशिश करता था। जल्‍द ही हम दोनों बहुत अच्‍छे दोस्‍त बन गये। हमारा पहला वन-एक्‍ट प्‍ले इंटर-कॉलिजिएट ड्रामा कॉम्‍पीटिशन के लिये था, जिसका नाम था ‘बोमन’। इसके बाद हमारे रास्‍ते एक हो गये, जहां हमने कई सारे कॉलेज प्‍ले, प्रोफेशनल ड्रामा और टीवी शोज़ एक साथ किये। ‘बा बहू और बेबी’ हमारा एक साथ सबसे लंबा चलने वाला शो था। परदे पर हमने भाइयों की भूमिका निभायी थी। जब आज मैं उन चीजों को देखता हूं तो मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि हम वास्‍तविक जीवन में भी भाइयों की तरह हैं।‘’

    परेश गनात्रा अपनी बात रखते हुए कहती हैं, ‘’मुझे लगता है कि मैंने और देवेन ने एक साथ इस इंडस्‍ट्री में बदलाव होते हुए देखा है। कॉलेज के दिनों के दौरान हमने पृथ्‍वी थियेटर में कुछ प्रयोगवादी नाटक किये। उसके बाद हमने एक साथ कई सारे शोज़ में काम किया। अपने सफर के दौरान हम दोनों ने एक-दूसरे का काफी मार्गदर्शन किया और हम एक-दूसरे को सलाह देने में बिलकुल भी हिचकते नहीं हैं।‘’

    ‘भाखरवड़ी’ में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए परेश गनात्रा कहते हैं, ‘’सोनी सब के ‘भाखरवड़ी’ के लिये देवेन के साथ काम करने का अनुभव कमाल का है। हम दोनों हर दिन शूटिंग का भरपूर आनंद लेते हैं और मुझे ‘भाखरवड़ी’ के सेट पर फिर से लौटने का बेसब्री से इंतजार है।‘’

    आगे अपनी बात रखते हुए देवेन भोजानी कहते हैं, ’’भाखरवड़ी’ में काम करने का परेश और मेरा अनुभव कमाल का है। वह सिर्फ मेरे अच्‍छे दोस्‍त ही नहीं, बल्कि एक कमाल के एक्‍टर भी हैं, इसलिये तालमेल अच्‍छा रहता है और इससे मुझे बेहतर करने में मदद मिलती है। ‘भाखरवड़ी’ में हम दोनों ही काफी अलग तरह की भूमिकाएं निभा रहे हैं। परेश एक गुजराती किरदार महेंद्र की भूमिका में हैं और मैं एक महाराष्ट्रियन किरदार अन्‍ना की भूमिका में हूं। अन्‍ना और हमारे बीच अक्‍सर कई कारणों से मतभेद होते रहते हैं। इसलिये, हमारे रिश्‍ते की कई सारी परतें हैं, जोकि इस शो की सबसे अच्‍छी बात है। ऑफ-कैमरा हम एक साथ बैठकर लंच का मजा लेते हैं और खूब सारी बातें करते हैं। ‘भाखरवड़ी’ के ठीक पहले मुझे एक शो में उन्‍हें डायरेक्‍ट करने का मौका मिला, जहां हमारे बीच अलग तरह का समीकरण था, लेकिन हमारे बीच का कम्‍फर्ट जोन और तालमेल उसी तरह का था। इन दिनों मुझे शूटिंग पर जाने का इंतजार रहता है, सिर्फ इसलिये नहीं कि मुझे ‘भाखरवड़ी’ में अन्‍ना का किरदार निभाने में मजा आता है, बल्कि मुझे अपने सबसे अच्‍छे दोस्‍त परेश से मिलने का भी मौका मिलता है।‘’

    #भाखरवड़ी

    Keep Reading

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    A people's leader who sacrificed power at the altar of principles.

    रितेश पांडेय-आस्था सिंह का नया गाना ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading