ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने एसोशिएसन द्वारा ऊर्जा क्षेत्र व उपभोक्ता सेवा में सुधार की पहल को सराहा, एसोशिएसन कल अपनी मांगो व समस्यायों पर सौपेगा एक विस्तृत मांग पत्र
यूपी के ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक सुधार व उपभोक्ता सेवा में एक मिशाल कायम करने के लिए उप्र पावर आफीसर्स एसोशिएसन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने आज प्रदेश के माननीय ऊर्जामंत्री के साथ मुलाकात कर मीटिंग रूम में विस्तृत चर्चा की। सभी पदाधिकारियो ने ऊर्जा मंत्री को अस्वस्थत किया की प्रदेश के सभी अभियंता पूरी निष्ठा से बिलिंग गुणवत्ता बढ़ाने राजस्वा बढ़ाने लाइन हनिया काम करने व उपभोक्तओ को बेहतर सेवा प्रदान करने पर विशेष जोर दिया और कहा की आपके नेतृत्व में बिजली अभियंता पूरी ईमानदारी से उपभोक्तओ को बेहतर सेवा देने के लिए कृतसंकल्पित है ।
ऊर्जामंत्री ने एसोशिएसन के सभी पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा की आप सभी द्वारा ऊर्जा क्षेत्र व उपभोक्ता सेवा में ब्यापक सुधार की पहल की सराहना करते हुए कहा आप सब अच्छा काम कर रहे है आगे भी पूरी निष्ठा से काम करे जो भी समस्या आये हमे बताए सरकार हमेशा आपके साथ है
ऊर्जा मंत्री ने एसोशिएसन द्वारा विगत दिनों प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए चलाए गये व्यापक सहायता अभियान की सराहना भी की।
आफीसर्स एसोशिएसन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेष कुमार वर्मा उपाध्यक्ष पीएम प्रभाकर, एसपी सिंह अतरिक्त महासचिव अनिल कुमार सचिव आरपी केन संगठन सचिव अजय कुमार ने ऊर्जा क्षेत्र में उपभोक्ता सेवा को बेहतर बेमिशाल बनाने के मुद्दे पर एक कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया की कैसे उपभोक्ता सेवा में वयापक सुधार किया जा सकता है जिस प्रकार से लाइन हनिया में कमी आ रही है उसमें और कमी लाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करना पड़ेगा जिस पर लम्बे समय से एसोशिएसन काम कर रहा था जल्द ही उस योजना को प्रदेश में लागु कराकर उपभोक्ता अभियंता फ्रेंडली कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा।
एसोशिएसन के पदाधिकारियो ने कहा पूरे प्रदेश में दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओ के समस्यायों व एसोशिएसन की मांगो पर एक विस्तृत मांग पत्र कल पुनः माननीय ऊर्जामंत्री को सौपा जायेगा जिससे उनकी समश्याओ पर समय रहते निस्तारण कराया जा सके ।







