Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    मुश्किल घड़ी में भारतीय प्रवासियों के रियल महानायक!

    By May 29, 2020Updated:May 30, 2020 Global NEWS No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 443

    मदद के जलसे में ‘जलसे’ वाले प्रवासी बिग बी का जिक्र क्यों नहीं !

    • नवेद शिकोह

    प्रवासी मजदूर ही नहीं होते। बड़े लोग भी प्रवासी होते हैं। सदी के महानायक अभिनेता बच्चन भी प्रवासी हैं। उन्होंने भी काम की तलाश में उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद छोड़कर महाराष्ट्र के मुंबई को अपनी कर्मस्थली बनाया।

    फिलहाल इन दिनों बिग बी जैसे पर्दे के महानायक के बजाय हकीकत के नायकों का जिक्र हो रहा है। कोरोना काल के जख्मों पर मरहम लगाते फर्ज और इंसानित पसंद लोगों की मदद के जलसे मे शामिल फरिश्तों की चर्चा हर रोज हो रही है। इत्तेफाक से ना जाने कहां से बच्चन साहब का जिक्र आ गया। हुआ यूं कि स्वर्ग की कल्पना की हकीकत की तस्वीरें आउट हो गयीं। ये तस्वीरें प्रवासी अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ की हैं, जो इन दिनों गूगल पर खूब देखी जा रही हैं।

    Image

    कोरोना काल के सबसे बड़े दर्द गरीब प्रवासी मजदूरों की चर्चा के बीच बच्चन परिवार के खूबसूरत महल जलसा की तस्वीरें आउट हुयीं तो इसका रिएक्शन कॉकटेल बन गया।

    दौलतमंद अमिताभ बच्चन पर सवाल खड़े करते एक मीम में अमिताभ कहते हैं- मेरे पास, गाड़ी हैं बंगला है, जलसा है, फिल्में है, इज्जत है, दौलत है, शोहरत है, तुम्हारे पास क्या है !

    सोनू सूद जवाब देते हैं- मेरे पास मदद की भावना है।

    ये सच है कि कभी मुबंई की सियासत ने प्रवासियों को सताया था, उस वक्त महानायक अमिताभ बच्चन भी इसकी चपेट में आये थे। काम के लिए अपनी जन्मस्थली छोड़ने के दर्द को कुरेदने वाले दर्द से बिग बी भलीभांति वाक़िफ हैं। आज कुदरत ने और सरकार की लापरवाहियों ने प्रवासी मज़दूरों को जो दर्द दिये उसे देखकर पत्थर दिल भी पिघल गये। तमाम दौलतमंद सेलीब्रिटी भी प्रवासियों की मदद के लिए आगे आये। इसमें फिल्म अभिनेता सोनू सूद सुर्खियों मे हैं। हजारों परेशान प्रवासी मजदूरों को ये उनके घरों तक पंहुचाने का इंतजाम जिस शिद्दत से कर रहे हैं उसे देखकर देश-दुनिया सूद को सैल्यूट कर रही है। बॉलीवुड के पर्दे की दुनिया में भले ही अमिताभ बच्चन को सदी के महानायक का ख़िताब मिला हो पर आजकल कुछ लोग हकीकत की जमीन पर सोनू सूद को महानायक कह रहे हैं। ये मामूली अभिनेता फिल्मों में खलनायक की भूमिका में पर्दे पर अक्सर नजर आता है। लेकिन देश पर संकट के समय ये खलनायक महानायक के तौर पर तब उभरा जब लोगों ने देखा कि ये मुंबई से यूपी-बिहार जाने के लिए भूखे-प्यासे मजदूरों की मदद के लिए ये शख्स अपनी जमा पूंजी न्योछावर किये दे रहा है।

    सूद ने ऐसी लकीर खीच दी कि फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े-बड़े दिग्गज और राष्ट्रवाद के बयानवीरों पर पर सवाल उठने लगे।

    लोग सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर भी सवाल रहे हैं। कहा जा रहा है कि बतौर अभिनेता श्री बच्चन को इन देश ने सबसे ज्यादा प्यार दिया। इनका अभिनय पसंद किया। लम्बे दौर तक इनकी फिल्में पसंद करते रहे.. हिट करते रहे। आज बिग भी के पास सब कुछ है। काम, मान-सम्मान, मैन पॉवर, खुशहाल परिवार और बेपनाह दौलत। इनके विदेशों में बैंक एकाउंट और सम्पत्तियों का जिक्र भी अक्सर होता रहता है। बिग भी ने गुप्त दान-महादान किया हो तो वो अलग बात है। ऐसा हो तो बहुत अच्छी बात भी है। लेकिन अभी तक सदी के इस महानायक की जाहिरी तौर पर किसी मदद की तस्वीर सामने नहीं आयी। जबकि कोरोना काल में बिलखते गरीबों, बच्चों, बूढ़ों, महिलाओं को भूखा प्यासा तड़पता सब देख रहे हैं। सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलते गरीबों के पैरों के छाले जब फूटते हैं तो पत्थर दिल भी पसीजने लगते हैं। मामूली सा धन सम्पन्न व्यक्ति भी देश के इन गरीबों की मदद के लिए सामने आ रहा है। इसलिए अब हर बड़े धन सम्पन्न सेलिब्रिटी पर सब की नजर है।

    तीन दशक तक अमिताभ बच्चन की फिल्मों को मजदूरों, प्रवासियों, रिक्शेवालों, कुलियों, ठेले वालों कामगारों जैसे गरीब मेहनतकशों ने हिट किया। अमिताभ को आम और गरीब भारतीय बेहद पसंद करता था। क्योंकि ये ऐसे किरदार निभाते थे जो आम या गरीब मेहनतकश की नुमाइंदगी करता था। अमिताभ के किरदार गरीब मेहनतकश को फर्श से अर्श पर पंहुच जाने के सपने भी दिखाते थे। बिग बी के सुपर हिट हो जाने के बाद भी अमिताभ इलीट क्लास के हीरो नहीं बन सके थे। शुरुआती कामयाबी के तीन दशक तक अमिताभ का स्टारडम मजदूरों, प्रवासियों, कुलियों, ठेले वालों, रिक्शे वालों, पान वालों.. इत्यादि गरीब आम मेहनतकशों तक सीमित था।

    प्रवासी मजदूरों की मुसीबत का एक दौर वो भी था जब महाराष्ट्र में शिवसेना ने यूपी-बिहार के लोगों, प्रवासी मजदूरों-कामगारों को शिकार बनाया था। अमिताभ बच्चन खुद भी प्रवासी हैं। वो उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के हैं। मुबंई में प्रवासियों के अपमान या तकलीफों को वो इस रुप में भी करीब से महसूस कर चुके होंगे। आज फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी शख्सियत और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास गाड़ी है, बंगला है, खुशहाल परिवार है, नाम है, काम है, सम्माना है, सपनों के स्वर्ग जैसा जलसा (बंगला) है..
    बस नहीं दिख रही है तो वो है- मदद की भावना। आज मदद के जलसे में सोनू सूद जैसे अदना से अभिनेता महानायक कहला रहे हैं। और महानायक अमिताभ बच्चन ही इस जलसे से ग़ायब हैं।

    पब्लिक डोमेन पर इस तरस की तमाम जुमले कसे जा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति के उन बयानवीर सितारों पर भी तंज कसे जा रहे हैं जो अक्सर अपने को राष्ट्रवादी बयानवीर हैं, लेकिन इस कोरोना महामारी में राष्ट्र को बचाने की लड़ाई में कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं। अनुपम खेर, सोनू निगम, कंगना रनोत, किरन खेर, मनोज तिवारी, रवि किशन, परेश रावत, हेमा मालिनी और सनी देआल जैसे फिल्म और सियासत के सितारों के सामने भी तमाम सवाल खड़े किये जा रहे हैं। – नवेद शिकोह

    Keep Reading

    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    Brutal Attack by Thugs in Ayodhya: Intruders Rampage Against Women Inside Home; Three Injured

    अयोध्या में दबंगों का बर्बर हमला: घर में घुसकर महिलाओं पर तांडव, तीन घायल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    April 23, 2026
    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    April 23, 2026
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading