Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विरोध- प्रदर्शन

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    ShagunBy ShagunApril 23, 2026 विरोध- प्रदर्शन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 168

    लखनऊ। नगर निगम की विशेष सदन बैठक बिना किसी एजेंडे के बुलाए जाने पर कांग्रेस पार्षदों ने जोरदार विरोध किया। उन्होंने सदन का बहिष्कार कर बाहर धरना दिया और महापौर को ज्ञापन सौंपा।

    बिना एजेंडे की बैठक पर उठा सवाल

    कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि बैठक में लखनऊ शहर के आम जनता से जुड़े कोई ठोस मुद्दे नहीं रखे गए। ऐसे में सदन को बुलाना सिर्फ पैसे की बर्बादी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर ने भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए यह बैठक बुलाई।

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विवाद

    विपक्षी पार्षदों ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (महिला आरक्षण कानून) पहले ही पास हो चुका है। अब इसे जस-का-तस लागू करना चाहिए। लेकिन लोकसभा में डिलिमिटेशन (परिसीमन) बिल फेल होने के बाद भाजपा के दबाव में महापौर ने इस मुद्दे पर अनावश्यक चर्चा कराई।

    कांग्रेस ने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रयासों से ही पंचायतों और स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33% आरक्षण मिला था। आज लखनऊ नगर निगम में बड़ी संख्या में महिला पार्षद इसी वजह से सेवा कर रही हैं।

    कांग्रेस की मुख्य मांगें

    कांग्रेस पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन देकर ये चार अहम मांगें रखीं:

    • महिला आरक्षण कानून 2023 को तुरंत लागू किया जाए।
    • सभी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में 33% महिला आरक्षण लागू हो।
    • पंचायतों-नगर निकायों में 33% आरक्षण के लिए स्व. राजीव गांधी और कांग्रेस सरकार को धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाए।
    • विभाजनकारी परिसीमन विधेयक को खारिज कर देश की एकता बनाए रखने के लिए संसद का धन्यवाद किया जाए।

    जनता के पैसे की बर्बादी का आरोप : पार्षदों ने कहा कि करदाताओं के खून-पसीने की कमाई से यह सदन चलता है। यहां लखनऊ के विकास, सड़क, पानी और सफाई जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, न कि 20-25 रुपये प्रति पार्षद की बर्बादी कर भाजपा का राजनीतिक एजेंडा चलाया जाए।

    बता दें कि यह घटना लखनऊ नगर निगम में राजनीतिक तनाव को और बढ़ाती दिख रही है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण की पक्षधर है, लेकिन अनावश्यक और राजनीतिक रूप से प्रेरित चर्चाओं का विरोध करेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading