Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    धारा 370 के हटने की बौखलाहट से पाकिस्तान ने बंद की समझौता एक्सप्रेस

    By August 9, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 559

    कहा : युद्ध थोपा तो तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे

    नई दिल्ली, 09 अगस्त 2019: कश्मीर में धारा 370 के हटने से बौखलाए पाकिस्तान ने अब अपनी असली हरकतों पर उतर आया है और उसने अपनी सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी। इसके बाद भारतीय रेलवे ने भारतीय चालक दल के साथ ट्रेन अटारी के लिए रवाना किया।

    उल्लेखनीय है कि भारत के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों का दर्जा घटाने की घोषणा के एक दिन बाद पाक के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में मीडिया को बताया कि उनके देश ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बंद कर दी है। पाक रेल मंत्री ने चेताया, ‘आगामी तीन-चार महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं। युद्ध हो सकता है, लेकिन हम युद्ध नहीं चाहते हैं। अगर हम पर युद्ध थोपा गया तो यह अंतिम युद्ध होगा।

    बता दें कि भारत की यात्रा करने के लिए यात्री लाहौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उसी बीच मंत्री ने ट्रेन सेवा निलंबित किए जाने का ऐलान किया। दूसरी ओर यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन निलंबित नहीं की गई है। इसके बाद भारतीय रेलवे ने यात्रियों की चिंता की और उन्हें भारत लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए।

    Image result for samjhauta express

    22 जुलाई 1976 को शुरू की गई थी सेवा:

    बता दें कि शिमला समझौते के तहत इस ट्रेन सेवा की शुरुआत 22 जुलाई 1976 को की गई थी। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच उत्पन्न तनाव की पृष्ठभूमि में पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस साल 28 फरवरी को कुछ समय के लिए इस ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया था।

    बृहस्पतिवार को समझौता एक्सप्रेस लाहौर से अटारी नहीं पहुंची, बल्कि पाकिस्तान में वाघा में ही रुकी रही। समझौता एक्सप्रेस में छह शयनयान डिब्बे और एक एसी 3-टियर का डिब्बा है।


    इस संबंध में उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ट्रेन को निलंबित नहीं किया गया है और यह चलेगी। पाकिस्तान के अधिकारियों ने समझौता एक्सप्रेस के चालक दल और गार्ड की सुरक्षा के लिए कुछ चिंता जाहिर की थी। हमने उनसे कहा कि इस तरफ हालात सामान्य है। उन्होंने बताया कि हमारे चालक दल और गार्ड के साथ हमारा इंजन ट्रेन को अटारी ले आया है।

    श्री कुमार ने बताया कि भारत की तरफ से पाकिस्तान जाने के लिए कुल 70 यात्री इंतजार कर रहे थे। ट्रेन के परिचालन के बारे में विस्तार से बताते हुए कुमार ने कहा कि लाहौर और दिल्ली से समझौता एक्सप्रेस अटारी पहुंचती है। लाहौर से दिल्ली आने वाले यात्री अटारी में भारतीय ट्रेन में सवार होते हैं। इसी तरह लाहौर जाने वाले यात्री पाकिस्तान की ट्रेन में सवार होते हैं। पाकिस्तानी ट्रेन फिर वापस वाघा जाती है और वहां से लाहौर के लिए रवाना होती है।

    Keep Reading

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading