Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    हक की लड़ाई: देशभर के कुलियों ने बैटरी कार पर लगेज रेट के खिलाफ मोर्चा खोला

    ShagunBy ShagunApril 17, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 306

    कुलियों का जोरदार आंदोलन

    लखनऊ: रेलवे स्टेशनों पर बैटरी कारों के दुरुपयोग और कुलियों की आजीविका पर हो रहे हमले के खिलाफ राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेतृत्व में पूरे देश में तीखा विरोध शुरू हो गया है। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों कुलियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा।

    आखिर क्यों भड़के कुली?
    रेल मंत्रालय के साफ आदेश के बावजूद बैटरी कारों पर लगेज रेट लिखकर यात्री सामान ढुलाई का काम कराया जा रहा है। मंत्रालय ने लिखित रूप से कहा था कि बैटरी कारें केवल असहाय, वृद्ध, बीमार और विकलांग यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए हैं, जबकि सामान ढोने का काम लाइसेंसधारी कुलियों का है।

    फिर भी इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे कुलियों की रोजी-रोटी पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.

    राष्ट्रीय कुली मोर्चा का आरोप

    नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने कहा: “रेल मंत्रालय ने खुद स्वीकार किया था कि बैटरी कार और कुली एक-दूसरे के पूरक हैं। लेकिन अब चंद कॉर्पोरेट और ठेकेदारों के फायदे के लिए कुलियों का पूरा काम छीनने की साजिश चल रही है। पहले माई कुली ऐप, फिर ट्राली और अब बैटरी कार यह सब कुलियों की आजीविका खत्म करने की साजिश है।”

    उन्होंने मांग की कि अगर सरकार कुलियों का काम खत्म करना चाहती है तो उन्हें रेलवे में स्थायी नौकरी में समायोजित करे और उनके परिवार की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करे।

    चारबाग पर प्रदर्शन

    आज चारबाग स्टेशन पर सैकड़ों कुलियों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में शामिल रहे — जलील अहमद, मुहम्मद युनुस, मोहित अहमद, मोतीलाल, नामदार अली, जगराम, रामआधार, कल्लन, अर्जुन प्रसाद, अवधेश यादव, गुलफाम, अकबर अली और कई अन्य साथी।

    कुलियों का कहना है कि उनकी भर्ती रेल मंत्रालय द्वारा विज्ञापन निकालकर शारीरिक परीक्षा के बाद की जाती है। अब उन्हें बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के बेरोजगार करने की कोशिश की जा रही है।

    आंदोलन तेज होगा : राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। 24 अप्रैल को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की भी तैयारी चल रही है।

    यह आंदोलन सिर्फ कुलियों की लड़ाई नहीं, बल्कि उन मजदूरों की आवाज है जिनकी मेहनत पर रेलवे स्टेशन चलते हैं।क्या रेलवे सुन पाएगी इन मजदूरों की पुकार?

    #KuliAndolan #BatteryCarProtest #CharbaghStation #RashtriyaKuliMorcha #LucknowNews
    Shagun

    Keep Reading

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading