Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    अभियान पौधरोपण का

    ShagunBy ShagunJune 26, 2020Updated:June 26, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 538

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    भारत के प्राचीन चिंतन में बृक्षों की महिमा का प्रतिपादन किया गया। जब शेष दुनिया मैं मानव सभ्यता का विकास नहीं हुआ था, तब भारत में बृक्ष, नदी,जल, पर्यावरण आदि पर वैज्ञनिक शोध हो चुके थे। इसके निष्कर्षो को आधुनिक विज्ञान भी स्वीकार करता है। विश्व प्रकृति संरक्षण सम्मेलन में लोग भारत के पृथ्वी सूक्त को सुनकर आश्चर्यचकित रह गए थे। क्योंकि पर्यावरण संरक्षण का भारतीय विचार आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। इसके अलावा कोई अन्य मार्ग किसी के समझ में नहीं आ रहा है। उपभोगवादी संस्कृति ने प्रकृति का बेहिसाब दोहन किया है। इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस तथ्य को जानते है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री पौधरोपण अभियान प्रारंभ किया था। इसका पहले ही कीर्तिमान बन गया था। इस बार योगी आदित्यनाथ अपने ही बनाये पौधरोपण कीर्तिमान को पीछे छोड़ने जा रहे है। इस पौधरोपण क्रांति के लिए तैयारी प्रगति पर है। योगी ने इसकी समीक्षा के साथ ही दिशानिर्देश भी दिए है।

    उन्होंने जुलाई के प्रथम सप्ताह में पूरे प्रदेश में किसी एक दिन पच्चीस करोड़ वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।श्रमिकों कामगारों को वृक्षारोपण कार्य में शामिल किया जाएगा। गंगा जी और अन्य नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में कृषकों द्वारा फलदार पौधों के रोपण रोपित किये जायेंगे।

    उन्होंने कहा कि पौधों का रख रखाव व संरक्षण भी आवश्यक है। इसकी भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। वृक्षारोपण अभियान में राजकीय विभागों व सामाजिक संस्थाओं के साथ एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एण्ड गाइड, युवक मंगल दल, सिविल डिफेंस,नेहरू युवा केन्द्र आदि के अलावा, नौजवानों, व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों की भागादारी भी सुनिश्चित की जाएगी। वन और कृषि विभाग समन्वय करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को पांच पांच पौधे उपलब्ध कराएंगे।

    किसानों के अलावा,प्रधानमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री आवास शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,सौभाग्य योजना आदि के लाभार्थियों को भी एक एक सहजन का पौधा रोपण के लिए वितरित किया जाएगा। इन्हें घरों के आस पास रोपित किया जाएगा। इससे पोषण की समस्या का भी समाधान होगा।

    पौधारोपण अभियान के तहत जैव विविधता के उद्देश्य से एक दिन में जनपद लखनऊ में दो से तीन स्थानों पर एक सौ पचास से अधिक प्रजातियों के पौधों का रोपण प्रस्तावित है। यह एक रिकाॅर्ड होगा। वृक्षारोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी की जा रही है। तीस करोड़ पौधे रोपण हेतु तैयार हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण के समय भीड़ एकत्रित न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। पौधरोपण के दौरान दो गज की दूरी मास्क जरूरी कोरोना हारेगा भारत जीतेगा जैसे स्लोगन की गूंज होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    November 6, 2026

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    November 6, 2026
    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    November 6, 2026

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    November 6, 2026

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading