चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन के द्वारा सिट्रॉनिक्स कार्यक्रम का आयोजन
इंदौर, 13 मार्च। इंदौर में 16 मार्च को पंजाबी गायक हार्डी सांधु का भी एक लाइव इन कंसर्ट आयोजित किया जा रहा है। ‘‘तमसो मा ज्योतिर्गमय‘‘ अर्थात अंधकार से मुझे प्रकाश की और ले जाओ-यह प्राथना भारतीय संस्कृति का मूलस्तंभ है। प्रकाश से यहाँ तात्पर्य ज्ञान से है, ज्ञान से ही व्यक्ति का अंधकार नष्ट होता है। उसका वर्तमान और भविष्य जीने योग्य बनता है। महाविद्यालय ने इस विचार को आत्मसात किया है। चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन यह मानता है कि शिक्षा के क्षेत्र को सीमाओं में नहीं बंधा जा सकता, यह असीमित है, अपार विस्तृर्त है।
छात्र-छात्राओं के सम्पूर्ण विकास को प्राथमिकता देते हुए चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन प्रतिवर्ष सिट्रॉनिक्स आयोजित करता है। जो न केवल टेक्निकल ज्ञान बल्कि सामान्य जागरूकता बढ़ाने में भी अतुल्य स्थान रखता है।
सिट्रॉनिक्स के फैकल्टी हेड श्री मनीष गोमे का यह कहना है की ‘‘सिट्रॉनिक्स छात्र-छात्राओं को आत्म-निर्भर बनाने में बहुत बड़ा योगदान देता है। जिसमे बच्चे हर बड़े से बड़े कार्य को करने का साहस रखते है एवं सफल भी होते है।‘‘
सिट्रॉनिक्स के स्टूडेंट कौंसिल के अध्यक्ष ऋषभ व्यास का भी यह मानना है की ‘‘हर असम्भव कार्य को सम्भव करने की चपलता छात्र के दृष्टिकोण में होती है, कॉलेज में आकर हर छात्र अपने अंदर के आत्मविश्वास को जागरूक कर उससे उचित स्थान पर लगता है।‘‘
प्रतिवर्ष की तरह, इस बार भी तकरीबन 50 तरह के इवेंट्स होने जा रहे हैं। एक कदम आगे जाते हुए, 16 मार्च को पंजाबी गायक हार्डी सांधु का भी एक लाइव इन कंसर्ट आयोजित किया जा रहा है।







