प्रदोष पूजन के अवसर पर जेसी फाउण्डेशन के सहयोग से होगा कवि सम्मेलन और तहरी भोज
लखनऊ 9 जनवरी 2021: रामराज स्थापना महामंच और जेसी फाउण्डेशन सहित शहर की 20 संस्थाओं के सहयोग से रविवार को साल के पहले प्रदोष पूजन के दिन 10 जनवरी को रामराज स्थापना का आवाह्न किया जाएगा। राम मंदिर की हर बाधा दूर होने के बाद अब यह शंखनाद निराला नगर के जे.सी.गेस्ट हाउस परिसर से किया जाएगा।
इसका पोस्टर शनिवार को साल की पहली एकादशी, सफला एकादशी पर वेद मंत्रों और शंख ध्वनि के साथ जेसी भवन परिसर के सभागार में जारी किया गया। इस अवसर पर महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र, जे.सी.फाउण्डेशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल सहित आर्ची पिंक फिल्म प्रोडक्शन हाउस की डायरेक्टर अर्चना सिंह भी मौजूद रहीं।
महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र के अनुसार भारत ऐसा समृद्ध राष्ट्र बने जिसमें सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, प्रेम और विश्व बंधुत्व के संस्कार हों। उन्होंने कहा कि हिन्दू वास्तव में केवल धर्म नहीं बल्कि हीन भावना से रहित भारतीय सनातन संस्कृति और संस्कार है।
उन्होंने कहा कि विश्व में 13 देश हिन्दु बाहुल्य होने के बावजूद हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं किये जा सके हैं। इस दिशा में भारत को पहल कर विश्व बंधुत्व के संस्कार को प्रसारित करना चाहिए।
इस आयोजन के उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से की जाएगी। जे.सी.फाउण्डेशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में कवि सम्मेलन के बाद तहरी भोज का भी आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि समय आ गए है जब लोग वैचारिक स्वतंत्रता के लिए आन्दोलन करें और समाज में नैतिकता को प्रमुखता देकर वैश्विक बंधुत्व के भाव को प्रसारित करें।
इस अवसर पर नारी रक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिका मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार देवेश पांडेय , विनीता रानी विन्नी , अर्चना सिंह उपस्थित थे .







