कब्जा हटाने और मुआवजा लेने भगवान को बुलाया
अजमेर, 06 अप्रैल। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली से मुंबई के बीच पश्चिमी डेडिकेटेड तीसरी रेल लाइन बिछाने के बीच में जो मकान और मंदिर आ रहे थे। उन्हें रेलवे ने नोटिस जारी किया है। रेलवे प्रशासन ने शंकर भगवान और बजरंगबली के नाम पर नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि वह अपना कब्जा हटा लें, और रेलवे प्रशासन द्वारा निर्धारित मुआवजा प्राप्त कर लें।
रेलवे ने जो नोटिस जारी किया है, उसमें कहा गया है कि सूचना के बावजूद भी आप अभी तक मुआवजा लेने के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं, इसका भी कारण स्पष्ट करें।
उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले एक फिल्म भी इस आशय की बन चुकी है। जिसमें भगवान को 7 दिन के अंदर मंदिर खाली करने का आदेश दिया गया था। कुछ इसी तर्ज पर रेलवे प्रशासन ने अमल करते हुए सीधे भगवान के नाम पर नोटिस जारी किया है। इसकी बड़ी तीव्र प्रतिक्रिया हो रही है।







