नई दिल्ली, 01 अप्रैल। भारतीय रेल ने अपने इतिहास में एक नया मुकाम हासिल किया है। आम लोगों के लिए भारत के पहले सैलून कोच ने अपना सफर शुरू किया। इस कोच में एयरकंडीशन रूम और बाथरूम अटैच है। इसकी शुरुआत पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हुई है। इससे पहले इसमें सिर्फ रेलवे अधिकारी या राष्ट्रपति, मंत्री आदि ही सफर कर सकते थे लेकिन अब इसे आम लोगों के लिए भी शुरू किया गया है। आम लोगों के लिए शुरू हुए इस कोच में यात्रा करने वाले सबसे पहले यात्री वो 6 लोग हैं जो दिल्ली से जम्मू तक इस कोच में सफर करेंगे। इसे सैलून या इंस्पेक्शन कार भी कहते हैं। इसमें 2 परिवार आ सकते हैं। जो 5 दिन तक इसका फायदा उठा सकते हैं।
क्या है खासियत:
- सैलून में 2 बेडरूम, ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम और किचन हैं।
- हर बेडरूम में अटैच्ड टॉयलेट होते हैं।
- वालेट सर्विस यानी आपको एक सेवक की सहायता भी इसमें मिलेगी जो भविष्य में चार्जेबल है
- अभी ऐसे कुल 336 सैलून हैं। इनमें से 62 एसी हैं।
- इसकी कीमत 2 लाख रु रखी है
- आपको कोई परेशानी ना हो इसके लिए इस कोच में एक एसी अटेंडेंट, एक सैलून अटेंडेंट है
- इसे आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक करा सकते हैं।







