कहा: मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है
लखनऊ, 11 मार्च 2019: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीखें घोषित करने के बाद कहा कि वह आयोग की घोषणा का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खुशहाल और विकास के पथ पर अग्रसर है। इसलिए हम पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मुख्यमंत्री निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथियां घोषित करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार योजनाएं लागू नहीं करती थी। देश में आज एक नया परिवर्तन आया है। पहले जो सपना आया था, वह आज पूरा हुआ। किसान न्यू इंडिया का केंद्र है। पहले सिर्फ घोषणाएं होती थीं। अब पीएम मोदी ने घोषणाएं भी पूरी कीं और हर वर्ग के विकास का एजेंडा बनाया। यही नहीं मोदी ने 58 महीनों में सब करके दिखा दिया।
उपलब्धियों का किया बखान:
उन्होंने कहा कि यूपी का किसान सबसे ज्यादा लाभ पा रहा है। हम लोगों ने किसानों को मुख्यधारा से जोड़ा। एक लाख तक किसानों की कर्जमाफी की गयी व हम किसानों से जुड़ी परियोजनाओं को पूरा कर रहे हैं। योगी ने कहा कि यूपी के लोग भी पीएम मोदी के विकास कायरे से खुश हैं। पीएम ने देश को दिखा दिया कि कैसे भ्रष्टाचारमुक्त विकास किया जाता है और कैसे दुश्मन देश को सबक सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी ने यह साबित किया है,‘‘मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है।’ इसलिए देश की जनता मोदी पर विास करते हुए भाजपा को पहले से ज्यादा सीटें देगी।







