सबसे ज्यादा सर्च होती हैं यूआईडीएआई साइट
नई दिल्ली, 22 मार्च। देश में आधार को लेकर एक सामान्य आदमी कितना जानना चाहता हैं कि वहां पार्न वीडियों को सर्च करने से ज्यादा आधार की जानकारी सर्च करता है। इस बात का खुलासा एक सर्व में हुआ है। एनालिटिक्स कंपनी एलेक्सा के एक सर्वे में सामने आया है कि भारत के लोग पॉर्न वीडियों से ज्यादा आधार कार्ड के बारे में सर्च कर रहे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि अपने सिम और बैंक एकाउंट को लिंक कराने के लिए भारत के लोग यूआईडीएआई को सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। सर्वे के मुताबिक कुछ महीनों में भारतीय ने पॉर्न से ज्यादा आधार को सर्च किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की टॉप वेबसाइटों में 14वें नंबर पर यूआईडीएआई है जबकि पॉर्न साइट 15वें नंबर पर हैं।जबकि इस सूची में 13वें नंबर पर इंस्टाग्राम है जबकि गूगल तीसरे स्थान पर हैं।
बता दें कि भारत ने आधार को लेकर कई सारे विवाद भी सामने आए हैं। जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया है। आधार का विरोध करने वालों ने सरकार के आधार को जरूरी बताए जाने के फैसले को गलत ठहराते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने 13 मार्च को आधारा कार्ड से सिम और बैंक खाते लिंक कराने की समयसीमा को बढ़ा दी है। जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आधार कार्ड का आखिरी फैसला आने तक ये समयसीमा बढ़ाई जाती है। बता दें कि केंद्र सरकार ने सिम और बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के लिए 31 मार्च तक की समयसीमा निर्धारित की थी, जो कि कोर्ट के फैसले के बाद खत्म हो गई।







