Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    सात प्रोडक्शन हाउस मिलकर सुधारेंगे दूरदर्शन की आर्थिक हालत!

    By July 25, 2019 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 647
    • संघटन ने लिखा- सूचना प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती और दूरदर्शन को पत्र
    • पत्र लिखने वालों में सुभाष घई के अलावा बिग बॉस का निर्माण करने वाली प्रोडक्शन हाउस भी शामिल

    मुंबई, 25 जुलाई 2019: दूरदर्शन की सेहत सुधारने और महानगरों से हट कर दूर दराज के गांवों में रहने वाली बड़ी आबादी को क्वालिटी मनोरंजन मुहैया कराने के लिए सात नामचीन प्रोडक्शन हाउस ने सरकार, दूरदर्शन और प्रसार भारती को पत्र लिखकर दूरदर्शन के लिए सीरियल बनाने मे रुचि दिखाई है। प्राइवेट चैनल पर टीआरपी के मामले में धमाल मचाने वाली एकता कपूर की प्रोडक्शन हाउस ‘बाला जी टेलीफिल्म्स’ पहले से ही दूरदर्शन के लिए सीरियल बना रही है। ‘बाला जी टेलीफिल्म्स’ समेत सात प्रोडक्‍शन दूरदर्शन की आर्थिक सेहत सुधारने को अब आगे आ रहे हैं।

    सूत्रों के अनुसार प्राइवेट चैनलों के लिए दर्जनों लोकप्रिय सीरियल बनाने वाली प्रोडक्शन हाउस व जाने माने फिल्मकार सुभाष घई ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मुक्ता आर्ट’ और ‘बिग बॉस’ जैसे प्रोग्राम बनाने वाले ‘इंडमोल साइन इंडिया’ समेत सात प्रोडक्शन हाउस ने सूचना प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती और दूरदर्शन के डीजी को पत्र लिखकर कहा है कि वह दूरदर्शन के साथ जुड़कर उनके लिए क्वालिटी और उद्देश्य परक सीरियल बनाना चाहते हैं। इनलोगों ने इसी सप्ताह यह पत्र लिखा है।

    सूत्र बताते हैं कि दूरदर्शन की आर्थिक सेहत बहुत ठीक नहीं है। पिछले कुछ महीनों से पुराने सीरियल को रिपीट किया जा रहा है, जिससे दर्शकों को जहां घिसे पिटे पुराने सीरियल देखने पर रहे हैं वही दूसरी ओर दर्शकों की संख्या में भी गिरावट आई है। ऐसे में दूरदर्शन को विज्ञापन से होने वाला आय भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में सात नामचीन प्रोडक्शन हाउस का दूरदर्शन के लिए सीरियल बनाने के लिए सामने आना सुखद समाचार है।

    सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती और दूरदर्शन के डीजी को पत्र लिखने वालों में मुक्ता आर्ट के अध्यक्ष व जानेमाने फिल्मकार सुभाष घई, इंडमोल साइन इंडिया (बिग बॉस) के सीईओ अभिषेक रेगी, के – लाईट (सावधान इंडिया) के प्रोड्यूसर कृष्णनन अय्यर, एडिट-2 (भाभी जी घर पर है) के संजय कोहली, रश्मि शर्मा टेलीफिल्म (ससुराल सिमर का) की प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा और फायर वर्क्स (सीआईडी) के पार्टनर प्रदीप उपोर, नौटंकी फ़िल्म (मधुबाला) के अभिनव शुक्ला शामिल हैं।

    खबर ये भी है कि दूरदर्शन की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए पिछले दिनों प्रसार भारती के एक आला अधिकारी ने मुंबई में कुछ नामचीन प्रोडक्शन हाउस के मुखिया से मुलाकात की थी और उनसे दूरदर्शन के लिए काम करने की बात कही थी। दूरदर्शन बहुत पहले से ही इस कोशिश में था कि उसके लिए बड़े निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस कार्यक्रम बनाये लेकिन पैसे की कमी के कारण कोई बड़ा बैनर दूरदर्शन के साथ काम करने को तैयार नहीं हो रहा था। लेकिन जिस तरह से अभी सात बड़े प्रोडक्शन हाउस ने दूरदर्शन के लिए कार्यक्रम बनाने के लिए अपनी ओर से पहल की है उसे सरकार को चाहिए कि वह इस ऑपर्चुनिटी को हाथ से नही जाने दे।

    # #Doordarshan #इंडमोल साइन इंडिया #दूरदर्शन #फायर वर्क्स #बिग बॉस #भाभी जी घर पर है #मधुबाला #रश्मि शर्मा टेलीफिल्म #सावधान इंडिया ससुराल सिमर का

    Keep Reading

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    August 5, 2026
    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    August 4, 2026
    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    August 4, 2026
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading