उपभोक्ता परिषद ने आयोग में 2 दिन पहले ही दी थी याचिका और लगाया था गंभीर आरोप
जन्मास्टमी के दिन लाखो स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओ की बिजली गुल होने के मामले में उपभोक्ता परिषद द्वारा 2 दिन पहले नियामक आयोग में याचिका दाखिल कर यह बड़ा आरोप लगाया गया था कि जाँच रिपोर्ट आने के बाद अभी तक उसे विद्युत नियामक आयोग में न दाखिल करना गंभीर मामला है ?
परिषद ने कहा कि आयोग अबिलम्ब उचित कार्यवाही करे जिससे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मुआवजा मिल सके और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही हो सके जिसको विद्युत नियामक आयोग ने बहुत ही गम्भीरता से लिया है और उसी तहत आयोग ने पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक से अबिलम्ब जाँच रिपोर्ट तलब की है इस आशय का निर्देश नियामक आयोग सचिव द्वारा पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक को आज भेज दिया गया है और कहा गया है अबिलम्ब जाँच रिपोर्ट आयोग में दाखिल की जाय जिससे आयोग आगे की सुनवाई कर मुआवजा सहित पूरे मामले पर निर्णय ले सके ।
जाँच रिपोर्ट आने के बाद भी कठोर कदम न उठाना बड़े सवाल पैदा करता है: अवधेश कुमार वर्मा
उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि जाँच रिपोर्ट पावर कार्पोरेशन में दाखिल हो चुकी है और अभी तक आयोग के समक्ष न रखना बहुत ही गंभीर मामंला है क्योंकि इसके आधार पर उपभोक्ताओ को मुआवजा दिए जाने का अंतिम आदेश पर आयोग को निर्णय लेना है। सबसे बड़ा चौकाने वाला मामला यह है कि स्मार्ट मीटर बत्ती गुल की जाँच रिपोर्ट आ जाने के बाद भी अभी तक उस पर कठोर कदम न उठाना बड़े सवाल पैदा कर रहा है जरूर मीटर निर्माता कंपनी ईईएसएल व एलएनटी को बचाने की बड़ी साजिश हो रही है।








2 Comments
This article is truly a pleasant one it assists new the web visitors, who are
wishing for blogging.
Hi there! Do you know if they make any plugins to help with SEO?
I’m trying to get my blog to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very
good results. If you know of any please share. Thanks!