Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ होते ही बढ़ा विवाद, जलाये गए पोस्टर

    ShagunBy ShagunJanuary 13, 2021Updated:January 13, 2021 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 694

    गुरुग्राम के भीमसेना चीफ ने कहा बहन जी छवि गलत ढंग से पेश की गयी

    नई दिल्ली, 13 जनवरी, 2021: डायरेक्टर सुभाष कपूर की फिल्म “मैडम चीफ मिनिस्टर’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में उलझ गयी है। बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड मूवी मैडम चीफ मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज किया गया है और 22 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में लांच की जा रही है। फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर आने के बाद फिल्म पर विवाद खड़ा हो गया है।

    बता दें कि यह फिल्म उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के जीवन पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर लांच होने के बाद साफ हो गया है कि फिल्म को मायावती के जीवन पर ही फिल्माया गया है। लेकिन इस फिल्म में बसपा सुप्रीमो का जीवन संघर्ष और गौरवशाली इतिहास दिखाने के बजाए इसे तोड़.मरोड़कर परोसा गया है। जिसमें फूहड़ता और अश्लीलता, बेहूदगी, बेशरमाई और दलितों के साथ.साथ बसपा सुप्रीमो मायावती का अपमान कूट.कूट कर भरा गया है।

    मैडम चीफ मिनिस्टर मूवी बैन करें। – भीम आर्मी चीफ, नवाब सतपाल तवंरएक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भीमसेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद बॉलीवुड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सतपाल तंवर का आरोप है कि मैडम चीफ मिनिस्टर फिल्म में बसपा सुप्रीमो बहन मायावती का चरित्र हनन किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीमसेना इस फिल्म के खिलाफ देशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकती है। इसके लिए तंवर लगातार अपने फेसबुक पेज और ट्विटर से अभियान चला रहे हैं। जिसे लाखों लोग समर्थन दे रहे हैं।

    तंवर का कहना है कि यह फिल्म बहुजन समाज दलितों ओबीसी अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं और देशभर के सामान्य वर्ग का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि मायावती हमारी आदर्श नेता हैं। उनका अपमान देश का अपमान है। भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म को थियेटर में चलाया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

    उन्होंने कहा कि फिल्म में गेस्ट हाउस कांड को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म में भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार बनाने की सियासी गतिविधियों को तोड़.मरोड़कर पेश किया गया है।

    मुरादाबाद में जलाये गए पोस्टर:

    22 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर का विरोध यूपी के कई जिलों में देखने को मिला। मुरादाबाद में बसपा के युवा कार्यकताओं ने फिल्म का पोस्टर जलाते हुए विरोध दर्ज कराया।

    आने वाली 22 जनवरी को निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर रिलीज होनी है जिसमें मुख्य किरदार रिचा चड्डा निभा रही है फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई कि यूपी व आस-पास के राज्यों में फिल्म का विरोध शुरू हो गया है विरोधी फिल्म को दलित विरोधी एवं यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विरोध में बता रहे हैं उनका कहना है की फिल्म मे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का किरदार दिखाया गया है एवं चरित्र हनन का भी दावा कर रहे हैं।

    बसपा युवा नेता अमित भैया व नगर सचिव अंकुर कुमार ने बताया की मैडम चीफ मिनिस्टर फिल्म बहन जी पर आधारित है जो अप्रत्यक्ष रूप से बहन जी का किरदार गलत रूप से दिखा रही है निदेशक की दलित विरोधी मानसिकता फिल्म के ट्रेलर में दिख रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बहन जी हमारी आदर्श नेता है उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा फिल्म में जो गलत दिखाया गया है उसे कट किया जाए नहीं तो फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

    ट्विटर पर उबाल भरी टिप्पणी : 

    1. सभी दलित,शोषित,वंचित समाज व महिलाओं की भावनाएँ आहत हुई है,विरोध होना स्वाभाविक है।जब आत्मसम्मान व भावनाओं को ठेस पहुँचती है तो उसकी रक्षा करने के लिए ये संवैधानिक लोकतांत्रिक,व शांतिपूर्ण ढंग से ये सब होता है। – सुधांशु भदौरिया
    2. बात कोई और होती तो कोई बात नहीं थी लेकिन बात उसके सम्मान की है जिसने हमें सम्मान से जीना सिखाया है कैसे चुप रह जाएं हम। – अच्छेलाल आंबेडकर
    3. आत्म सम्मान से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं l बाबासाहेब आंबेडकर ने हमें आत्मसम्मान से जीना ही सिखाया है l किसी भी हालात में हम ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं कर सकते। – जेपी गौतम
    4. अगर इस मूवी मै अभद्र भाषा और अश्लीलता नही होती तो हमे कोई दिक्कत नही होती। – गावस्कर

    Shagun

    Keep Reading

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading