Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    देश ने जताया वैक्सीन और मोदी का आभार

    ShagunBy ShagunJanuary 16, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 532

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से वैक्सिनेशन कार्यक्रम की समीक्षा करते रहे है। उन्होंने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरुप इस कार्य को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि जन सहयोग से यह अभियान सफल होगा। इस क्रम में योगी आदित्यनाथ ने वैक्सिनेशन कार्य का स्वयं निरीक्षण किया।

    उन्होंने कोरोना वैक्सीन के लिए प्रधानमंत्री तथा देश के वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया। कहा कि इतने कम समय में देश की जनता की रक्षा के लिए दो कोविड वैक्सीन तैयार कर पाना प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही सम्भव था।

    कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शुरू हो रहे प्रथम चरण से प्रदेश और देश को नई दिशा मिलेगी। केन्द्र सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप प्राथमिकता के अनुसार प्रदेश में वैक्सीनेशन किया जाएगा।

    निर्धारित समय में तैयारियां

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के सम्बन्ध में सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। टीकाकरण अभियान के सुचारु संचालन के उद्देश्य से कई ड्राई रन भी किए जा चुके हैं। टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद भी लोगों को अभी पूरी सावधानी बरतनी होगी। कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन पूर्ववत करना होगा। कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ, पब्लिक एड्रेस सिस्टम का निरन्तर उपयोग करना होगा। काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस सिस्टम को भी प्रभावी बनाए रखना होगा। हर हाल में कोरोना की चेन को तोड़ना होगा। सभी कोरोना प्रोटोकाॅल पूर्ववत लागू रहेंगे।

    प्रक्रिया का पालन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पूरा पालन किया जाएगा। प्रथम चरण में कोरोना वाॅरियर्स, डाॅक्टर्स,नर्स, पैरामेडिक्स का टीकाकरण होगा। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स जिनमें पुलिसकर्मी, स्वच्छता कर्मी,राजस्व कर्मी इत्यादि शामिल हैं, का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके उपरान्त पचास वर्ष से ऊपर के ऐसे लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जो कोमाॅर्बिडिटी का शिकार हैं। कोरोना का प्रथम वैक्सीन लगने के उपरान्त दूसरा वैक्सीन अट्ठाइस दिन के बाद लगाया जाएगा।

    बेअसर होगीं अफवाहें

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केन्द्र व राज्य के प्रयासों और की गयी व्यवस्थाओं से कोविड-19 को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। आज उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के बहुत कम एक्टिव केसेज़ हैं। यह टीम वर्क के कारण सम्भव हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड नियंत्रण में मीडिया ने सकारात्मक भूमिका निभायी। उन्होंने मीडिया का आह्वान करते हुए कहा कि वह कोरोना टीके के सम्बन्ध में अफवाहों को रोकने के लिए काम करे। सभी लोग कोरोना टीके के सम्बन्ध में फैलाई जा रही अफवाहों से बचें और टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इन्तजार करें। भारत द्वारा विकसित टीके विश्व के सबसे सफल और सस्ते वैक्सीन है।

    Shagun

    Keep Reading

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading