उपभोक्ता परिषद ने एमडी माधांचल को बताई सच्चाई
लखनऊ, 16 अगस्त, 2020: दावा था कि सभी उपभोक्ताओं की बिजली चालू हो गयी है लेकिन उपभोक्ता परिषद के अनुसार स्थिति इसके विपरीत है। उपभोक्ता परिषद का कहना है कि पॉवर कार्पोरेशन और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि0 ( ईएसएल ) बड़े -बड़े दावे कर रहे थे कि सबकी सप्लाई चालू हो गयी लेकिन आज भी पूरे प्रदेश में हजारो सैकड़ो उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी विद्युत आपूर्ति आज 4 दिन बीत जाने के बाद भी बाधित है।
उपभोक्ता परिषद का कहना है कि भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिना बिजली पानी कैसे गुजर बसर कर रहे यह अपने आप में बड़ा सवाल है और अधिकारी एसीे कमरों में बैठ कर बयानबाजी कर रहे हैं अनेको उपभोक्ता आज भी परेशान हैं। आज इसकी सचाई पता लगाने जब उपभोक्ता परिषद मैदान में उतरा तो सबकी पोल खुल गयी।

उपभोक्ता परिषद ने बताया कि एक उपभोक्ता शराफत खान जो चिनहट लखनऊ में रहते हैं सभी लाखों उपभोक्ताओ के साथ उनकी भी बिजली कटी थी लेकिन आज तक नहीं जुडी उनके पुत्र शाहिद से जब बात हुई तो अपनी व्यथा बताई। इनके विपरीत ईईएसएल ने ट्वीट कर बताया की उनकी 180 टीम लगातार काम कर रही है उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं लेकिन उपभोक्ता परिषद ने बताया कि वास्तव में धरातल पर सब हवाहवाई है ऐसे में तत्काल सरकार कराए ईईएसएल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये।
उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा मैै खुद 3 बजे उपभोक्ता के घर पंहुचा तो देखा स्मार्ट मीटर की स्मार्टनेस मीटर में बिजली घर में अँधेरा वो भी 4 दिन से यदि यही स्मार्ट मीटर की स्मार्टनेस है तो पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन स्वता सोचे यह व्यवस्था ठीक नहीं अबिलम्ब कठोर कदम उठाए जाय। मैैने तुरंत उपभोक्ता के घर से ही मध्यांचल प्रबन्ध निदेशक श्री सूर्यपाल गंगवार से बात की और उपभोक्ता का डिटेल बताया तो पता चला उपभोक्ता ने पूरा बिजली का बिल जन्मास्टमी के एक दिन पहले ही जमा कर दिया है और वह भी 5 रुपया ज्यादा तुरंत एमडी महोदय ने अपने अभियंताओ को बिजली चालू करने का निर्देश दिया और कहा जितने भी उपभोक्ताओ की बिजली अभी तक नहीं चालू हुई तुरंत अभियंक्ता उपभोक्ता के घर जाय और उनकी बिजली तुरंत चालू कराए!
उपभोक्ता परिषद ने कहा कि अब सोचो यह हाल राजधानी लखनऊ का है मतलब यह की बिल जमा मीटर जगमग घर में अँधेरा । अंतता उपभोक्ता शराफत खान की बिजली उपभोक्ता परिषद के हस्तक्षेप के 45 मिनट बाद चालू हो गयी ।







