Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मदद ऐसी हो निज आत्मा को नाज हो

    By April 15, 2020Updated:April 15, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 538

    निम्न मध्यवर्ग को संबल देने की बहुत जरूरत, हर समाज के लोगों से अपील अपने-अपने समाज के निम्न मध्यवर्गीय परिवारों का भी रखें ख्याल

    विश्वव्यापी विपदा के वक्त एक अपील- रामप्रताप गुप्त
    राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा, Mob N. 9452085562

    विश्व समेत अपने देश में भी जो विपदा की स्थिति आयी हुई है, स्वाभाविक है कि इससे वर्तमान समय में जो परेशानियाँ हैं उनका सामना तो करना ही पड़ेगा आगे भी करना पड़ेगा। सरकार कोविड-19 से बचाव के लिये समय-समय पर गाईडलाईन जारी कर रही है साथ ही इसके प्रभाव को रोकने के लिये लॉकडाउन का सीजन-2 भी लागू हो चुका है। सबके समक्ष बड़ी चुनौतियाँ हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों, छोटे व्यापारियों, प्राईवेट कंपनियों पर कम सैलरी पे काम करने वाले लोग जो खुद की खुद्दारी के लिये इस वक्त भी गरीब कहलाने से कतरा रहे हैं, मदद की जरूरत है फिर भी हाथ फैलाना इनकी आदत में शुमार न था, इसलिये इस बुरे दौर का सबसे गहरा प्रभाव इन सब पर बहुत पड़ रहा है। इन तमाम वर्गों के लोगों का बजट भी महीने के हिसाब से चलता था, लेकिन दुर्भाग्य यहाँ ऐसा तांडव कर रहा है कि ये लोग किसी से कुछ भी कह नहीं सकते। इनमें से कई लोगों का रोजगार तो गया ही साथ ही भविष्य के लिये मानसिक तनाव के चलते बीमारियों का असर भी बढ़ रहा है।

     

    सरकार गरीबों के लिये हर बजट में बहुत सी योजनाओं के तहत पैसा पास कर देती है और गरीबों को इसका आंशिक या पूर्णतः लाभ भी मिल जाता है। इस महामारी के चलते सरकार को अलग से भी एक बड़ा बजट पास करना पड़ा। भारत में लगभग सभी ने अपनी हैसियत के तहत दान भी खूब किया है और लगातार कर भी रही है। यानि जनता सरकार की मदद के लिये साथ खड़ी है साथ ही जनता स्वैच्छिक तरीके से भी जगह-जगह गरीबों की मदद कर रही है। मदद के रूप में पैसों व जरूरत के सामानों का वितरण का एक स्वस्थ व संगठित तरीके से हो तो शायद सभी को सही लाभ मिल सके। पर हम सब अतिसंवेदनशील होकर जल्दबाजी में व गैर संगठित तरीके से मदद को लगे हुए हैं। जरूर इसका लाभ तो वंचितों को व पीड़ितों को मिलेगा लेकिन कितना? मदद ऐसी हो कि आप की अपनी आत्मा को भी शुकून मिल सके तो मुझे लगता है वही सबसे बड़ी मदद होगी। सरकार गरीबों के लिये जो कर रही है सो कर ही रही है लेकिन कई जगहों पर यह कहावत जरूर चरित्रार्थ हो रही है ‘अंधा बाँटे रेवड़ी, फिर फिर अपने को दे’।

     

    निम्न मध्यमवर्ग के लिये स्थितियाँ जरूर गंभीर हैं। सरकार, गैर सरकारी संगठन, स्वैच्छिक मददगार और जन प्रतिनिधि इन सब मददगारों की नज़रों से भी यह वास्तविक रूप से पीड़ित लोगों की मदद कौन करेगा? अपनी दयनीय स्थिति का रोना इन सबके आदत में जरूर नहीं था। वजह थी खुद्दारी के साथ कमा कर खाते थे और देश की सेवा में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से संलग्न रहते आये हैं। ऐसे सभी लोगों की मदद के लिये हर समाज के पदधिकारियों को अपने समाज के ऐसे लोगों की पहचान अपनी राष्ट्रीय, प्रादेशिक, जिले व तहसील स्तर की बनी समितियों के माध्यम से कराने के लिये सक्रिय होना चाहिए। लगभग हर समाज का अपना आनलाईन सोशल ग्रुप भी है, इस ग्रुप व फोन आदि आधुनिक संचार के माध्यम द्वारा भी ऐसे लोगों की जानकारी एकत्रित कर लेना चाहिए और मदद के लिये तत्पर रहना चाहिए। तभी भारत इस महामारी के बाद भी दुर्बल नहीं पड़ेगा। आपका अपना समाज दुर्बल नहीं पड़ेगा आप के अपनों की इस अव्यवस्था से कमर नहीं टूटेगी। अपने राष्ट्र के लिये ऐसी मदद जरूर देशभक्ति की भी महानतम् श्रेणी में गिनी जायेगी।

     

    ऐसी मदद से हो कि निज आत्मा को नाज हो और यह मदद जरूर आपको पूरे जीवन को आनंदित करेगी। मैं जिस समाज से हूँ उस कसौंधन वैश्य समाज के लोगों से भी विनम्र निवेदन करता हूँ कि अपने समाज के आधार (निम्न मध्यवर्ग व जरूरतमंदों) को जरूर मजबूत करें, ऐसे लोगों की पहचान के लिये आप ऑनलाईन अभियान भी चला सकते हैं, बहुत कुछ नहीं तो राशन पानी या खाना वगैरह तो पहुंचाया ही जा सकता है। साथ ही जो भाई सक्षम हैं वो अपने आसपास के गरीबों का भी ध्यान रखे, सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को उन तक पहुँचाने में मदद करे। सरकार ने हर स्तर पर मदद के लिये नंबर जारी कर रखे हैं। यदि कोई इतना भी सक्षम नहीं है तो दिये गये तमाम हेल्पलाईन नंबर पर कॉल करके उन गरीबों को भी मदद दिलायी जा सकती है। इस तरह का सहयोग और मदद भी महामारी के बाद भी भारत की मजबूती में मील का पत्थर साबित होगी।

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading