डॉ दिलीप अग्निहोत्री
मेडिकल कॉलेज,सैनिक स्कूल तथा अन्य शिक्षण संस्थानों की स्थापना में विगत चार वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मेडिकल कॉलेज स्थापना में तो यह चार वर्ष सत्तर वर्षों पर भारी है। चार वर्ष पहले तक उत्तर प्रदेश में मात्र बारह मेडिकल कॉलेज थे। जबकि इन चार वर्षों में मेडिकल कॉलेजों का निर्मांण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं है। प्रदेश सरकार ने विगत चार वर्षों में इस धारणा पर अमल किया।
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि प्रदेश सरकार ने मिशन मोड पर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के साथ-साथ शिक्षकों की भर्ती के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनायी गयी है। नये छह विश्वविद्यालय बनने की प्रक्रिया में हैं। पचपन से अधिक नये महाविद्यालय, दो सौ पन्द्र से अधिक नये माध्यमिक विद्यालय तथा एक सौ छाछठ नये विद्यालय पं दीन दयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल के रूप में कार्य कर रहे हैं।
प्रत्येक मंडल में सैनिक स्कूल
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर सैनिक स्कूल स्थापित किये जायेंगे। केन्द्र सरकार के बजट में सैनिक स्कूल स्थापित करने का प्राविधान किया गया है। देश के सौ नये सैनिक स्कूल खोलने के लिए भारत सरकार कार्य करेगी। यह भारत के युवाओं को उच्चस्तरीय और आधुनिकतम शिक्षा देने और सैनिक गतिविधियों के साथ जोड़ने का एक अभिनव प्रयास होगा।
सैनिक स्कूल में तमाम प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। यहां पर एकेडमिक ब्लॉक होगा। प्रशासनिक भवन होगा, छात्रावास, खेल का मैदान होगा। इसके अलावा यहां अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं होंगी, हाईटेक कम्प्यूटर लैब स्थापित की जाएगी। बहुउद्देशीय हॉल होंगे तथा एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ का आवश्यक प्रशिक्षण होगा। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल को बास्केट बॉल, वॉलीबॉल,फुटबॉल, टेनिस कोर्ट,घुड़सवारी, शूटिंग रेन्ज,अत्याधुनिक व्यायामशाला से सुसज्जित करने के साथ साथ सोलर लाइटिंग सिस्टम के साथ इसको जोड़ने की कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि यह सैनिक स्कूल एक अद्भुत केन्द्र बिन्दु होगा। उत्तर प्रदेश के नौजवानों को उच्चस्तरीय शिक्षा देने के लिए राज्य स्तर पर निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

26 साल बेहाल रहा कारखाना
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छब्बीस वर्षों से गोरखपुर का खाद कारखाना बंद था। इसका कोई पुरसां हाल नहीं था। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में रुके हुए सभी विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया गया। आज उसी कार्यक्रम की श्रृंखला में खाद कारखाना बन रहा है। अक्टूबर माह के अन्त में इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। फर्टिलाइजर कारखाना परिसर में एक सैनिक स्कूल का शिलान्यास किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के फर्टिलाइजर कारखाना परिसर में सोलह परियोजनाओं का शिलान्यास किया। फर्टिलाइजर कारखाना परिसर में सैनिक स्कूल के साथ-साथ महिला पीएसी बटालियन, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल एवं एसएसबी के लिए भी स्थान दिया गया है। प्रदेश सरकार इसी परिसर में एक स्किल डेवलपमेन्ट का बड़ा केन्द्र भी खोलेगी। जिससे युवा प्रशिक्षण प्राप्त करके देश और दुनिया में अच्छा रोजगार पा सकेंगे।
कनेक्टिविटी में प्रगति
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। नौजवानों का पलायन रुकेगा,युवाओं को रोजगार नौकरी मिलेगी। इसी उद्देश्य से पूर्वान्चल एकसप्रेस वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे आदि के किनारों पर औद्योगिक क्लस्टर विकसित किये जायेंगे। गोरखपुर में एम्स के निर्माण से पूर्वान्चल में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलेंगी। विभिन्न जनपदों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। जिन जनपदों में मेडिकल कॉलेज नहीं है,वहां पर पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कालेज बनाये जायेंगे।
बदल रहा है यूपी
मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश बदल रहा है। माध्यमिक शिक्षा के इतिहास में पहली बार व्यापक परिवर्तन हुआ है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा,स्वेटर, बैग, पुस्तक निःशुल्क देने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। प्रदेश में नकलविहीन परीक्षाएं सम्पन्न हो रही हैं। इसके लिए सभी विद्यालयों में सीसी टीवी कैमरे लगाये गये हैं। युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया गया है। प्रदेश का वातावरण तथा शिक्षा की दशा व दिशा बदली है। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों का सौन्दर्यीकरण हुआ है।








2 Comments
Hello there, just turned into alert to your blog thru Google, and found that it’s truly informative. I am gonna watch out for brussels. I will appreciate when you proceed this in future. Numerous other folks will probably be benefited out of your writing. Cheers!
I have been surfing online more than 3 hours lately, but I never found any interesting article like yours. It is beautiful worth enough for me. Personally, if all web owners and bloggers made good content material as you probably did, the web will likely be a lot more useful than ever before.