Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    31,277 अध्यापकों को सीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र

    ShagunBy ShagunOctober 16, 2020Updated:October 16, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 498

    यूपी के स्कूलों में बढ़े 50 लाख छात्र 

    बेसिक शिक्षा में सुधार योगी सरकार की प्राथमिकता में रहा है। इसके दृष्टिगत पिछले साढ़े तीन वर्षों में अनेक प्रयास किए गए। इसके सकारात्मक परिणाम हुए है। इससे बेसिक शिक्षा स्कूलों में पचास लाख विद्यार्थियों की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि इसके पहले के वर्षो में यह संख्या एक करोड़ चौतीस लाख थी। ऐसे में मात्र साढ़े तीन वर्षों के दौरान पचास लाख की संख्या को उल्लेखनीय कहा जा सकता है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार के सकारात्मक प्रयासों से इसमें पचास लाख छात्रों की वृद्धि हुई है। इसमें स्कूल चलो अभियान ने बड़ी भूमिका निभाई है। राज्य सरकार भर्ती के माध्यम से शिक्षकों की कमी को भी पूरा करने के अथक प्रयास कर रही है। जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकेगा। राज्य सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए अवस्थापना सुविधाओं को उच्चीकृत किया गया। दो वर्ष से कायाकल्प अभियान संचालित है।

    राज्य सरकार अपने संसाधनों से छात्र छात्राओं को दो जोड़ी यूनीफाॅर्म, स्वेटर, जूता, मोजा इत्यादि भी उपलब्ध करा रही है। परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर बदल गई है। इन स्कूलों में आज यूनीफाॅर्म पहने हुए बच्चे दिखाई देते हैं। इन स्कूलों में शौचालय,स्वच्छ पेयजल,फर्नीचर इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन्हें विद्युतीकृत भी किया गया है। पुस्तकालय की भी स्थापना की गई है। अगले सौ दिनों में सभी परिषदीय विद्यालयों में पाइप पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    Image
    31,277 नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्त पत्र वितरण,इस क्रम में प्रयागराज में कुल 845 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया!

    कोरोना काल में राज्य सरकार द्वारा टेक्नोलाॅजी का इस्तेमाल कर वंचितों को डीबीटी कर सहायता पहुंचायी गई। परिषदीय विद्यालयों एवं कक्षा कक्षों का रूपांतरण किया गया है। इसके अलावा छात्र लर्निंग आउटकम में सुधार को माॅनिटर किया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा नवाचारी कक्षा प्रशिक्षण पर फोकस किया जा रहा है। शिक्षकों के अकादमिक कार्यों में समय को बढ़ाया गया है।

    दीक्षा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों द्वारा अतिरिक्त डिजिटल शिक्षण सामग्री का उपयोग करते हुए शिक्षण को रुचिकर एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद में पिछले तीन सालों में बुनियादी परिवर्तन आए हैं। मानव सम्पदा पोर्टल एवं दीक्षा एप के माध्यम से शिक्षकों के अधिष्ठान सम्बन्धी प्रकरणों का प्रबन्धन सुनिश्चित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चयनित 31,277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। – डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Shagun

    Keep Reading

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading