नई दिल्ली, 04 अक्टूबर 2018: भारत के लिए उसके पड़ोसी देश चीन हो या फिर पाकिस्तान हमेशा से ही चिंता का विषय रहे हैं। इस बार चीन ने एक बार फिर पीएम ऑफिस की नींद उड़ा कर रख दी है। बता दें कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में चीन की तरफ से लाह्सा के डूंगर एयरपोर्ट पर चीन ने अपने सैनिकों के लिए अंडर ग्राउंड बम प्रूफ सेंटर बनाया है। जिसने भारत के माथे पर चिंता की लकीरें खीच कर दी हैं। इस पूरे मामले से वाकिफ आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।
मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार गोंगर एयरपोर्ट की दूरी नई दिल्ली से महेश 1350 किलोमीटर है। देश की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि पहले इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल क्षेत्रीय संपर्कों को बढ़ाने के उद्देश्य किया गया था लेकिन अब इसे पूरी तरह से सैन्य छावनी के रूप में बदला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वैसे तो चीन भारत की सीमा से सटे अपने क्षेत्रों में हर दिन नई तकनीक का उपयोग कर विकास की नई कहानी गढ़ का रहा है। चीनी सैनिकों की अक्सर ही भारतीय सीमा में प्रवेश करने की खबरें आती रहती हैं लेकिन नया मामला भारत के लिए सच में चिंता का विषय बन गया है। मीडिया ख़बरों के अनुसार नई नीति के तहत चीन ने हवाई पट्टी से शुरुआत कर इसे पूरी तरह छावनी में बदल दिया है और यहां फिलहाल 3 जून यानी 36 लड़कों को रखे जाने की योजना बनाई है।







