लखनऊ में दिन भर छाये रहे बादल, होती रही दिनभर बारिश धंदे मौसम की वजह से घरों में कैद रहें लोग
लखनऊ, 07 फरवरी 2019: मौसम में लगतार जारी बदलाव के चलते आज जहाँ लोग घरों में कैद रहें वहीं स्कूलों में भी बच्चों ने अधिकतर रेनीडे मना लिया। बुधवार रात से जारी लगातार बारिश से ठण्ड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। इस बीच मौसम में बारिश के आसार बने हुए है लेकिन किसानों को उनकी फसलों का नुक्सान उठाना पड़ा है।

बता दें कि घाटी और लद्दाख क्षेत्र में कई स्थानों पर पारे में गिरावट के साथ ही कश्मीर में एक बार फिर ठंड का कहर जारी हो गया है। सोमवार को करगिल राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल की बर्फबारी और ठंड का सीधा असर यूपी के मैदानी इलाकों में पड़ा और यहां एक बार फिर से ठंड लौट आयी।

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन भर घनी बदली रही। लखनऊ में कुछ स्थानों पर बारिश तेज रही। ख़बरों के अनुसार अगले 48 घंटों में बर्फीली हवाएं चलने से ठंड बढ़ सकती है। आज गुरुवार को राजधानी में बारिश के साथ सर्द हवाएं चलेंगी।







