Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी नेता गिरफ्तार, शाहनवाज़ की गिरफ़्तारी निंदनीय

    ShagunBy ShagunJune 30, 2020 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 633

    विपक्ष की आवाज़ को दबाने और कुचलने पर आमादा है योगी सरकार: आराधना मिश्रा मोना

    लखनऊ, 30 जून 2020: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी प्रेसनोट में कहा गया कि यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और अति निंदनीय बताया है। श्री शाहनवाज़ आलम को अवैध तरीके से सादी वर्दी में कुछ पुलिस वाले अगवा किये और दो घंटे तक उनके बाबत कोई भी जानकारी नहीं दी गयी।

    आज सुबह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विरोध दर्ज कराने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा मोना समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और शाम 4 बजे रिहा किया।

    प्रदेश अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार दमन का चक्र चला रही है। आये दिन पुलिस के दम पर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है । अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज़ आलम की देर रात गिरफ़्तारी अवैध, अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार यूपी पुलिस को दमन का औज़ार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी को नहीं। यह पुलिसिया कार्रवाई दमनकारी और आलोकतांत्रिक है।

    कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने इस पुलिसिया राज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह योगी आदित्यनाथ की सरकार का राजनीतिक द्वेषपूर्ण और कायरता भरा कदम है। सरकार विपक्ष की आवाज़ की दबाना चाहती। कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से योगी सरकार की बौखलाहट साफ साफ दिख रही है।

    गौरतलब है कि श्री शाहनवाज आलम को पुलिस ने गोल्फ लिंक अपार्टमेंट्स के गेट से ‘असंवैधानिक तरीके’ से उठा लिया और लगभग घण्टे भर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी।

    जारी प्रेस नोट में कांग्रेस अनुसूचित विभाग कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तनुज पुनिया के हवाले से कहा गया कि सत्ता पोषित दमन से हम कांग्रेस राहुल-प्रियंका के सिपाही डरेंगे नहीं, सड़क पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में संघर्ष की लम्बी और शानदार परंपरा रही है, लोकतंत्र को बचाने के लिए दलित-पिछड़ा विरोधी योगी सरकार के खिलाफ अब हम सड़कें गरम करेंगे।

    उन्होंने कहा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लोकप्रिय छात्रनेता रहे और दलितों-वंचितों के लड़ाई लड़ने वाले यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज़ आलम की असंवैधानिक गिरफ्तारी योगी आदित्यनाथ की सरकार को बहुत महंगी पड़ेगी।

    कल रात हजरतगंज कोतवाली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया जिसमें महासचिव मनोज यादव, अभिमन्यु सिंह, शिवम तिवारी, तारिक, राजेश सिंह काली समेत दर्जनों कार्यकर्ता जख्मी हुए। कांग्रेस पार्टी इस बर्बर दमन का निंदा करती है।

    प्रेस नोट जारी करते समय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और श्रीमती आराधना मिश्रा मोना के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक रामसिंह, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, महासचिव विश्वविजय सिंह, मनोज यादव, लखनऊ प्रभारी सचिव रमेश शुक्ला, शहर अध्यक्ष मुकेश चौहान भी मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading