Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    युगऋषि पूज्य आचार्य जी के विचारों का होगा वैश्विक स्तर पर अध्ययन

    By May 3, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 553

    हरिद्वार, 03 मई, 2020: कोरोना महामारी से ग्रसित विश्व जब भविष्य की अनिश्चित्ताओ को निहार रहा है तब आशा और निराशा के मध्य झूल रहे यौवन मन की स्थिति अकल्पनीय ही है। ऐसे में जब प्रत्येक राष्ट्र अपने अपने तरीक़े से इस महामारी को परास्त करने का प्रयास कर रहा है तब भारतीय दर्शन का मूल “वसुधेव क़ुटम्बकम” की भावना सर्वत्र प्रसारित हो यह समय की महती माँग है। इसी भावना को युवा मन में प्रसारित करने हेतु विश्व प्रसिद्ध हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय और मेसच्युसेट विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से एक पाठ्यक्रम निर्मित किया है जिसका नाम है “perspectives on Education” जिसमें उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति माननीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या के एक अंतराष्ट्रीय मंच पर हुए उद्बोधन को सम्मिलित किया।

    अक्तूबर 2019 में माननीय डॉ. पण्ड्या को UK स्थित One Young World नामक एक वैश्विक समारोह में आमंत्रित किया गया था जहां उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव के विचारो को प्रस्तुत करते हुए “वसुधेव कुटुम्बकम” की भारतीय भावना को विश्व की समस्या का समाधान बताया था। इसी उद्बोधन में डॉ. पण्ड्या ने परम पूज्य गुरुदेव की “वैश्विक चेतना” का विचार प्रस्तुत किया जिसे Perspective on Education पाठ्यक्रम की समन्वयक प्रोफ. मौरीन हॉल ने डॉ. पंड्या के उद्बोधन को विशिष्ट महत्त्व दिया और प्रतिभागियों के प्रतिभाव भी लिए।

    प्रतिभागियों में से सुश्री ब्रूक थर्स्टन का कहना है की “मुझे डॉ. चिन्मय पंड्या का उद्बोधन बड़ा की आनंदित करने वाला लगा। अब मुझे विश्वास है की हम सब एक परिवार है और पृथ्वी पर रह रहे सभी वैश्विक परिवार के सदस्य है। मुझे लगता है जो हम वर्तमान परिस्थिति में अनुभव कर रहे है तब विशेष रूप से हमे और नजदीक आना चाहिए और एक दुसरे के भीतर शांति और प्यार स्थापित करना चाहिए। अभी अतिआवश्यक है की हम सब एक परिवार की तरह साथ आए और सहयोग से रहे।”

    इसी पाठ्यक्रम के प्रतिभागी श्री कैमेरॉन हिक्सोन ने कहा की “डॉ. पंड्या द्वारा दिए गए तर्क के अनुसार हमे सामूहिक रूप से धर्म और जाति जैसे भेदो को स्वीकार कर मानवता की धुरी पर संयुक्त रहना चाहिए। यही तर्क global citizenship (विश्व नागरिकता) के सिद्धांत से मेल खाता जिसमे तात्विक रूप से इंसान राष्ट्र द्वारा भिन्न जरूर है किन्तु एक वैश्विक समुदाय में साथ मिलकर रहता है।”

    इस तरह के अनुभवों और चिंतन को उजागर करने वाले गुरुदेव के विचारो से निश्चित ही भविष्य के शिक्षक और उनसे संपर्क में आने वाले विद्यार्थी प्रभावित होंगे और वैश्विक बंधुता की महत्वपूर्ण आवश्यकता के समाधान की और आगे बढ़ेंगे। निश्चित ही परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा द्वारा एक विश्व एक संस्कृति की परिकल्पना को सिद्ध करने की तरफ़ यह एक दृढ़ कदम होगा ।

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading