Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    निकाहनामों में ही बंद कर दिए जाएंगे तीन तलाक के रास्ते, बोर्ड की तैयारी

    ShagunBy ShagunFebruary 4, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    imaging: shagunnewsindia.com
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 721

    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड निकाहनामे में इस प्रथा के खिलाफ प्रावधान लाने वाला है

    लखनऊ,04 फरवरी। तीन तलाक की घटनाओं को रोकने के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड निकाहनामे में इस प्रथा के खिलाफ प्रावधान लाने वाला है। इसके अंतर्गत अब निकाह के वक्त ही व्यक्ति को एक बार में तीन तलाक न देने का वादा करना होगा। एक ओर सरकार तीन तलाक को अपराध करार देने की कोशिश कर रही है, वहीं बोर्ड अलग तरह से इसे रोकने के लिए कदम उठा रहा है। बोर्ड का कहना है कि वह तीन तलाक के खिलाफ है, लेकिन इस पर कानून बनाए जाने को बोर्ड मुस्लिम पर्सनल लॉ में दखल मानता है।


    तीन तलाक के ज्यादातर मामले कम पढ़े-लिखे लोगों के बीच होते हैं

    अब बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी ने बताया है कि निकाहनामे में एक कॉलम होगा, जिसमें लिखा होगा कि मैं कभी तीन तलाक नहीं दूंगा/दूंगी। इसे मानने के बाद कोई भी तीन तलाक नहीं दे सकेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड की बैठक नौ फरवरी को हैदराबाद में होने वाली है। तब इस मसले पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस बैठक में तीन तलाक और दहेज जैसी कुप्रथाओं से निपटने के लिए अभियान की समीक्षा की जाएगी।
    बोर्ड का कहना है कि बिना सामाजिक बदलाव के देश की कोई व्यवस्था नहीं चल सकती। नोमानी ने बताया, तीन तलाक के ज्यादातर मामले कम पढ़े-लिखे लोगों के बीच होते हैं। इसलिए बोर्ड ग्रामीण इलाकों में अधिक काम करेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को तलाक चाहिए होगा तो उसे पहले क्लेरिक से संपर्क करना होगा।
    उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में इस अभियान ने तेजी पकड़ी है। इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने साफ करने की कोशिश की कि कई मामलों में महिलाओं की भी तीन तलाक चाहिए होता है। उन्होंने कहा कि समाज की यह सोच गलत है कि केवल मर्द ही तीन तलाक देते हैं।

    इस बीच, ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने बोर्ड के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे ‘देर आयद, दुरुस्त आयद’ वाला करार दिया है। बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने कहा कि अगर पर्सनल लॉ बोर्ड अपने निकाहनामे में तीन तलाक के खिलाफ प्रावधान को शामिल करता है तो यह स्वागत योग्य है।

    तीन तलाक के खिलाफ उच्चतम न्यायालय तक लड़ाई लड़ चुकीं शाइस्ता ने कहा कि वह पहले ही अपने संगठन द्वारा तैयार निकाहनामे को पर्सनल लॉ बोर्ड के सामने पेश कर चुकी हैं। वह निकाहनामा पूरी तरह से कुरान शरीफ की रोशनी पर आधारित था। उसमें कई बार तलाक का मुख्य कारण बनने वाले ‘दहेज’ और ‘मेहर की रकम’ के मसलों को लेकर स्पष्ट बातें लिखी थीं।

    तीन तलाक को पहले ही अपनी व्यवस्था से निकाल चुके ऑल इंडिया शिया पर्सनल बोर्ड ने भी बोर्ड के इस इरादे की सराहना की है। उन्होंने यह भी कहा कि शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने पर्सनल लॉ बोर्ड के सामने अपना निकाहनामा पेश किया था। अगर वह उसे कुरान और शरीयत की रोशनी में सही मानता है तो उसके प्रावधानों को भी निकाहनामे में शामिल किया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि शिया फिरके में एक साथ तीन तलाक की कोई व्यवस्था ही नहीं है। उसने वर्ष 2007 में जारी किए गए अपने निकाहनामे में कुछ विशेष परिस्थितियों में विवाहिता को तलाक लेने का अधिकार दिया है। साथ ही उसमें दहेज नहीं मांगने और तलाक की स्थिति में भरण-पोषण और अन्य जरूरतें पूरी करने का जिम्मा शौहर पर डालने की व्यवस्था है।

    Shagun

    Keep Reading

    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    June 25, 2026
    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    June 25, 2026
    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    June 25, 2026
    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    June 25, 2026
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading