
लखनऊ,14 सितम्बर 2019: विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज में आज हिंदी दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने कहा कि शिशु जन्म लेने के बाद सबसे पहले मां शब्द ही बोलता है। हिंदी हमारी स्वभाविक और सहज राष्ट्रभाषा है। आज के दिन हमको हिंदी में ही कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। हिंदी की आचार्य डॉ सुरभि शुक्ला ने कहा कि हमको हिंदी का प्रयोग पूरे गर्व के साथ करना चाहिए।

डॉ श्रवण गुप्ता ने कहा कि हिंदी पूरी तरह वैज्ञानिक भाषा है। इस अवसर पर डॉ राजीव शुक्ला, डॉ विजय यादव, डॉ अमित वर्धन, डॉ ध्रुव कुमार त्रिपाठी,डॉ आलोक भरद्वाज, डॉ ममता भटनागर,डॉ सौरभ पालीवाल सहित शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद थे।







