अगर कुछ ऐसा है जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और कानों के लिए जो अच्छा म्यूजिक हो सकता है तो वह है ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का ट्रेलर। इसमें न केवल चार्टबस्टर नंबर्स और लंदन के खूबसूरत लोकेशन है, बल्कि इस ट्रेलर में एक बात जो सबसे अलग है, वह है हिमेश रेशमिया की अभिनय क्षमता। ट्रेलर के धमाके के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों श्री अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक इसे तारीफें भी मिल रही हैं।
हिमेश को जानने वाले एक ट्रेड इनसाइडर ने खुलासा किया, हिमेश ने अब तक 10 फिल्मों में काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर सही तरह की उपस्थिति दर्ज करने में कामयाब रही है. लेकिन हैप्पी हार्डी एंड हीर के ट्रेलर के साथ उसके म्यूजिक ने दर्शकों के साथ एक अलग तरह का बॉन्ड स्थापित किया है। यह फिल्म कम से कम 1300 स्क्रीनों के साथ उनकी सबसे बड़ी रिलीज़ होने वाली है, यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है।

अपने इमोशंस के साथ हिमेश ने कहा, मुझे यह विश्वास है कि हमारे प्रेम भरे परिश्रम को सभी ओर सराहा गया है और अब तक हमें जो प्यार मिला है, उसके आधार पर यह मेरी सबसे बड़ी रिलीज होगी। हैप्पी हार्डी एंड हीर का निर्माण दीपशिखा देशमुख और सबिता माणकचंद ने किया है। फिल्म का निर्देशन और कोरियोग्राफ राका ने किया है। यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में उतरेगी।







