Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जेएनयू हिंसा: सभी विवि को अर्बन नक्सलियों से कराया जाय मुक्त: भाजपा

    By January 6, 2020Updated:January 6, 2020 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 463

    लखनऊ, 06 जनवरी 2020: हताश और निराश राजनीतिक दल वामपंथी छात्र संगठनों के साथ मिलकर शिक्षा के मंदिरों में हिंसा के द्वारा वैचारिक आवाजों को दबाना चाहते हैं। जेएनयू के छात्र पठन-पाठन चाहते हैं। निश्चित रूप से पिछले कुछ दिनों से जेएनयू में वातावरण को विषाक्त किया गया है। अब छात्र प्रतिकार कर रहे हैं तो उसे लाठी-डंडों से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जेएनयू सहित सभी विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग है कि कैंपस को अर्बन नक्सलियों से मुक्त कराया जाय।

    ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है, विंटर सेमेस्टर में रजिस्ट्रेशन के समय वामपंथी संगठनों ने कैसे इंटरनेट को प्रभावित कर रोक दिया। छात्रों के आवाज उठाने पर वामपंथियों द्वारा पीटा गया, इसके बावजूद प्रशासन क्यों चुप रहा। विद्यार्थी परिषद द्वारा आवाज उठाने पर उन्हें भी खोज-खोजकर मारा गया। इसके बावजूद प्रशासन चुप रहा। आवश्यकता इसकी है कि इन सब पहलुओं पर विस्तृत जांच करायी जाय।

    सपा-बसपा और कांग्रेस हमेशा एक-दूसरे को लड़ाकर करते आए हैं राजनीति:

    उन्होंन कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के नेता हमेशा एक-दूसरे को लड़ाकर राजनीति करते रहे हैं। जब भाजपा ने सभी धर्मों को मिलाकर राजनीति करना शुरू किया तो इन्हें आश्चर्य होने लगा। अब ये यह नहीं चाहते कि देश में शांति व्यवस्था बनी रहे। इस कारण ये लोग हर जगह उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। उपद्रवियों को राजनीतिक सह दे रहे हैं, जिससे हमेशा देश में उबाल आता रहे और लोग आपस में लड़ते रहें। यदि लोग नहीं लड़ेंगे तो इनकी राजनीति ही मिट्टी में मिल जाएगी, लेकिन इन्हें यह समझना हो कि यह भाजपा की सरकार है।

    भाजपा जानती है उपद्रवियों से निपटने का तरीका:

    उन्होंने कहा कि यह हर गरीब तक योजनाओं को पहुंचाना जानती है तो अर्बन नक्सलियों सहित उपद्रवियों से निपटने का तरीका भी जानती है। आपस में लड़ाने वालों को तो जनता ने ही सबक सीखा दिया है और आगे भी इनकी गतिविधयों के बारे में जनता समझ रही है। उपद्रव फैलाने वालों और उनको सह देने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

    भाजपा विपक्ष के मसूंबों को नहीं होने देगी कामयाब: 

    उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष के मसूंबों को कभी कायम नहीं होने देगी। विपक्षी दलों को यह समझना होगा कि यह लड़ाकर राजनीति करने वालों की सरकार नहीं है। भाजपा की सुशासन वाली सरकार है। यहां सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम हो रहा है। यह गरीब को गरीब बनाये रखते हुए राजनीति नहीं हो रही है। यहां गरीबों तक सभी योजनाओं को पहुंचाकर काम किया जा रहा है, जहां एक तरफ विकास की धारा बह रही है, वहीं दूसरी तरफ उपद्रवियों सख्ती के साथ पेश होने का तरीका भी भाजपा अच्छी तरह जानती है। वैसा ही सीएए पर हुआ और आज अमन चैन है। विपक्ष बार-बार कोशिश कर रहा है कि आग को हवा दिया जाय लेकिन वह नाकमयाब है।यह आग लगाकर राजनीति करने वाले विपक्ष का असली चेहरा के बारे में जनता जान गयी है। इनका जवाब आने वाले चुनाव में भी देगी।

    Keep Reading

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    National Civil-Military Seminar on Floods

    मानसून-2026 की तैयारी: बाढ़ पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

    Free distribution of over one lakh saplings on Environment Day!

    पर्यावरण दिवस पर एक लाख से अधिक पौधों का मुफ्त वितरण!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026
    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    June 6, 2026

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    June 6, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    June 6, 2026

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    June 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading