अपनी पहली फिल्म से ही एक बहुमुखी अभिनेत्री के रूप में स्थापित होने के बाद, शिवालिका ओबेरॉय अभी उज्बेकिस्तान में अपनी दूसरी फिल्म ‘खुदा हाफिज’ की शूटिंग कर रही हैं। शहर के प्रसिद्द स्थानों की खोज करते हुए शहर घूमने गयी तो अपनी शाइनिंग स्कीन और धाराप्रवाह रूसी भाषा के कारण लोगों ने उन्हें रूसी समझ लिया. जाहिर है, शिवालिका जानती है कि कैसे किसी चीज को एडॉप्ट करना है और हम एक अभिनेता के रूप में उनका भविष्य उज्ज्वल देख रहे है।

शिवालिका ओबेरॉय कहती हैं, “जैसे ही मुझे शूट शेड्यूल से समय मिलता था, मैं अपने आस-पास के सभी लोगों से रूसी शब्दों को सीख कर वाक्य बनाने का प्रैक्टिस करने लगती थी. यह बहुत अच्छा है कि मैं अब स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर सकती हूं. यहाँ बोली जाने वाली दो प्रमुख भाषाएं उज़्बेक और रूसी हैं और मैं अब शहर को समझ सकती हूं और इसके बारे में जान सकती हूं. “
शिवालिका ओबेरॉय एक युवा और डायनेमिक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और उत्साह से इंडस्ट्री को प्रभावित किया है. पागल फिल्म में वर्धन पुरी के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद, वह उन कुछ अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने पहली बार सिनेमाघरों में आने से पहले ही अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है.







