Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    अब दीवारों पर उगेंगी सब्जियां, किचेन का बजट भी होगा कम

    By February 3, 2020Updated:February 3, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 684
    • केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान ने बनाया विशेष मॉडल
    • स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होंगी सब्जियां

    उपेन्द्र नाथ राय

    सिकुड़ती जमीन व रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से स्वास्थ्य पर पड़ रहे बुरे प्रभाव से बचने के लिए दीवारों पर सब्जी उगायी जा सकती है। इससे जहां घर की सुंदरता में इजाफा होगा वहीं रसोईघर का बजट कम करते हुए सब्जी की जरूरत भी पूरी की जा सकेगी। बिना रासानियक खाद विहीन ये सब्जियां सेहत को बेहतर बनाने में भी मददगार होंगी। ये बातें केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, (रहमानखेड़ा) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एस.आर. सिंह ने कही। उन्होंने इस तरह का माडल विकसित किया है, जिससे छत या दीवारों पर सब्जियों को उगाया जा सकता है।

    डॉ. सिंह ने मीडिया को बताया कि आईसीएआर-सीआईएसएच द्वारा विकसित की गयी डिजाइन माडलों से यह संभव हुआ है। इससे सीमित स्थान में बिना मिट्टी के सब्जियों को उगाया जा सकता है।

    संस्थान में ही किया गया सफल प्रयोग, लहलहा रही मेथी, पालक:

    उन्होंने बताया कि आईसीएआर-सीआईएसएच कुछ मॉडल विकसित किए हैं और उनका उपयोग करके संस्थान ने प्याज, मेथी, पालक, धनिया, सलाद, चुकंदर, पत्तागोभी और कई अन्य सब्जियां सफलतापूर्वक उगाई है। मिट्टी के अधिक वजन के कारण छत पर पौधें उगने के लिए हल्के वजन वाले मिश्रण का उपयोग किया जा सकता है। कई विकल्पों पर शोध किया गया। इस प्रकार के खेती के मॉडल में रोग और कीट के प्रबंधन के लिए कीटनाशकों प्रयोग की आवश्यकता लगभग न के बराबर होती है। डॉ. एस.आर. सिंह, संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक ने कई मॉडल विकसित किए, जिन्हें उपलब्ध स्थान के अनुसार समायोजित किया जा सकता है। उन्हें बालकनी में या दीवार के साथ पर पक्के फर्श पर रख सकते हैं।

    छतों या दीवारों पर सीलन का भी खतरा नहीं:

    प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह ने कहा कि ज्यादातर, लोग सजावटी पौधों का उपयोग दीवारों को सजाने के लिए उपयोग करते हैं। इन पौधों को उगाने के लिए कई रेडीमेड प्लास्टिक के कंटेनर उपलब्ध हैं, लेकिन दीवार के साथ उगने वाली सब्जियों के लिए विशेष डिजाइन के कंटेनर बाज़ार में उपलब्ध नहीं हैं, जिन्हें दीवार के साथ खड़ा किया सके। उन्होंने कहा कि ये संरचनाएं छत पर मिट्टी को छत से छूने नहीं देती हैं। फलस्वरूप सीलन का खतरा नहीं होता है। संस्थान के इस प्रयास ने कई शहरी उद्यमियों को परिवार के लिए सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ घरेलू उपयोग के लिए सब्जी उगाने के लिए इस तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया है।

    मूसलाधार बारिश में भी आसानी से बचायी जा सकती हैं सब्जियां:

    उन्होंने कहा कि सब्जियों को उगाने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे उपयुक्त है, लेकिन स्थान के अनुसार, कई फसलों को अधिकांश मौसमों में उगाया जा सकता है। बरसात में सब्जियों को खुले में नहीं उगाया जा सकता है, वे अधिक पानी के कारण सड़ सकती हैं, लेकिन इस पद्धति से मूसलाधार बारिश में भी पौधों को आसानी से बचाया जा सकता है।

    उत्पादकों को मिलेगी संतुष्टि:

    उन्होंने बताया कि जब बाजार में सब्जियां अधिक कीमत पर मिलती हैं, तो खुद की उगाई गई सब्जियां उत्पादकों को विशेष संतुष्टि देगी। ये संरचनाएं पुदीना, बेसिल, पत्तेदार सब्जियों जैसे धनिया तथा हर्ब्स जिनका उपयोग थोड़ी मात्रा के लिए होता है, विशेष रूप से अत्यधिक उपयुक्त हैं। इस तरह की पद्धति में चिकोरी, पार्सले और बान्चिंग प्याज जैसी विदेशी सब्जियां भी अच्छी होती हैं। लेट्यूस, चिकोरी, पालक, स्विस चार्ड छोटी सी जगह पर शानदार पत्ते विकसित करते हैं। इन नवीन तरीकों को अपनाकर एक छोटे परिवार के लिए पर्याप्त सब्जियां उगाई जा सकती हैं।

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading