Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Interview

    जितनी होगी मेहनत, उतना भरेगा सफलता का घड़ा: अतुल मलिकराम

    By December 5, 2019 Interview No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612

    जीतना है तो जिद करो…..

    आनलाईन शॉपिंग और फूड डिलीवरी के जमानें में अगर आप किसी से पूछेंगे कि वो चाहते क्या हैं तो जबाव एक ही मिलेगा ‘कम्फर्टेबल लाइफ’। ‘क्लिक एंड डन’ के जमाने ने लाईफ को कुछ ज्यादा ही कम्फर्टबल बना दिया है। हमारी जरूरतें तो केवल एक क्लिक की दूरी पर हैं, लेकिन लक्ष्य, उनका क्या? कम्फर्टेबल लाइफ के चक्कर में हमने अपने लक्ष्यों से दूरी बना ली है। ये कहना है अतुल मालिकराम जी का।

    भड़ास कैफे के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल मालिकराम कहते हैं कि ऐसा नही है कि हम जीवन में लक्ष्य निर्धारित नही करते, बिल्कुल करते हैं। लेकिन हम में से कितने ऐसे हैं जो अपने  लक्ष्यों की पूर्ति कर पाते हैं? अगर आप खुद से जबाव पूछेंगे तो अधिकतर को उत्तर न ही मिलेगा। जी हां, हममें से बहुत कम ही ऐसे हैं, जो अपने निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति कर पाते हैं। जबकि अन्य केवल अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाने के बजाय इसे आसान बनाने की कोशिश में लग जाते हैं।

    ऐसे लोग हर रात केवल ये सोचकर सोते हैं कि हम कल से लक्ष्यपूर्ति की शुरूआत करेंगे, लेकिन उनका वो कल कभी नही आ पाता और वक्त बीतने के बाद वो केवल अफसोस करते रह जाते हैं कि काश उस वक्त मैने ये कर लिया होता तो आज मै यहां न होता।

    सक्सेस फंडा बिल्कुल सिंपल सा है दोस्तो, अगर आपने जिंदगी में लक्ष्य निर्धारित किए हैं तो उस तक पहुंचने के लिए आपको हर रोज मेहनत की सीढ़ियां चढ़नी जरूरी है। जितना सुंदर आपका लक्ष्य होगा, उतनी ही कड़ी मेहनत आपको करनी होगी।

    जो ये सोचते हैं कि ये संभव नही, वो संभव नही, वो गलत सोचते हैं क्योंकि इस दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नही है। लक्ष्य चाहे कितना भी कठिन क्यूं न हो, अगर हम दृढ़ता के साथ उस रास्ते पर चलते चले जायें तो मंजिल जरूर मिलेगी। हां, लेकिन रूकना नही होगा, मंजिल पाने के लिए खुद को मेहनत की आग में तपाना होगा, क्योंकि सफलता, किसी एप्प पर उपलब्ध नही है, जिसे आपऑनलाइन डिलीवरी करके मंगा सकते हैं। सपने, क्लिक से नही मेहनत से पूरे किए जाते हैं, कठिन रास्तो पर से गुजरना पड़ता है, तब जाकर एक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख पाता है।

    याद रखिए जितनी आप मेहनत करेंगे, उतना ही सफलता का घड़ा भर सकेगा। अगर लक्ष्य बड़ा है तो मेहनत भी दोगुनी करनी होगी। सफलता के लिए शुरूआत कल से नही बल्कि अभी से करनी होगी। आपका प्यार, आपकी पूजा आपका ईश्वर, आपका लक्ष्य होना चाहिए, इसलिए आज से अभी से अपने लक्ष्य को पाने में जुट जाईए और तब तक जुटे रहिए, जब तक आप सफलता के शिखर पर पहुंच नही जाते।

     

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading