Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    काम से इतर सभी को अपनी फिटनेस का ध्यान रखना चाहिये: देबिना बैनर्जी

    By May 15, 2020Updated:May 15, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 648

    आपके लिए फिटनेस के क्याा मायने हैं?

    फिटनेस एक जीवनशैली है। यह मेरा लक्ष्य नहीं है, बल्कि मेरे दैनिक जीवन का हिस्सा है।

    आपका फिटनेस मंत्र क्या है?

    रोज किसी भी तरह की कसरत करनी चाहिये। जम्पिंग, दौड़ना, वजन उठाना, इनका मिश्रण मेरे वर्कआउट में शामिल है। मैं शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक भोजन भी लेती हूँ।

    आप अपने दिमाग और शरीर के बीच स्वस्थ संतुलन कैसे बनाती हैं?

    हम जिस नजर से चीजों को देखते और महसूस करते हैं, उसका हमारे दिमाग पर बड़ा असर होता है। मैंने देखा है कि जब मैं शुद्ध आहार नहीं लेती हूँ, मेरे वजन में उतार-चढ़ाव होता है। मुझे अच्छा नहीं लगता है। आपके पेट का स्वास्थ्य भी आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसलिये, अगर आप केवल स्वाद देखकर चीजें खाते हैं, जो आपके शरीर के लिये हेल्दीा न हों, तो आपका पेट ऐसे हार्मोन छोड़ने लगता है, जो आपको डिप्रेशन में ले जाते हैं और आपको खुद के बारे में अच्छा महसूस नहीं होता है। शुद्ध भोजन करने से दिमाग और शरीर का संतुलन सही बना रहता है।

    आपने कहा कि यदि हम अच्छे नहीं दिखते हैं तो अच्छा महसूस भी नहीं करते हैं। क्या इसका इंडस्ट्री से कुछ लेना-देना है?

    वास्तव में ऐसा नहीं है। मेरे पेशे के कारण अच्छा दिखने के लिये मैं हमेशा शुद्ध भोजन करती हूँ, लेकिन अभी चूंकि हम घर में हैं और हमारा जीवन अचानक बदल गया है, तो खुद को एंगेज रखने के लिये मैं स्वादिष्ट भोजन करने लगी हूँ, जो हमेशा से खाना चाहती थी। इसलिये, हम हर दिन एक नई डिश बनाते हैं, लेकिन इसका मेरे शरीर पर असर पड़ रहा है। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था और मेरी सोच बदलने लगी थी। इस लॉकडाउन से पता चला कि ऐसे अभूतपूर्व समय में और शूटिंग नहीं होने के बावजूद मुझे ‘शुद्ध खाने और स्वस्थ रहने’ का मंत्र नहीं भूलना चाहिये।

    ऐसे अनिश्चित समय में यह जरूरी है कि आपका दिमाग अच्छा अनुभव करे। तो मैंने हेल्दीे खाने की आदत को पीछे छोड़ने के बजाए, कसरत करने और शुद्ध खाने पर ध्यान दिया। मुझे लगता है कि काम से इतर सभी को अपनी फिटनेस का ध्यान रखना चाहिये।

    आपका वर्कआउट बडी कौन है?

    गुरमीत मेरा वर्कआउट बडी है। पहले हम साथ में कसरत नहीं करते थे, क्योंकि हमारा अप्रोच अलग है, लेकिन अभी घर पर रहने के कारण हम साथ में कसरत करते हैं और इंटरनेट पर वीडियो देखकर भी कुछ कसरत सीखते हैं।

    अपने डिमांडिंग और व्यस्त शेड्यूल में आप फिट रहने और स्वस्थ जीवनशैली पर कैसे काम करती हैं?

    यह कठिन नहीं है। शूटिंग के दौरान ब्रेक का टाइम फिक्स होता है और आपके वहां से वापस आने का भी समय निश्चित होता है। महत्वपूर्ण यह है कि उस समय का उपयोग आप अपने फायदे के लिये करें। मैं सेट पर घर का बना खाना ले जाने के लिये कहती हूँ। मेरी सोच यह है- आपको जीने के लिये खाना चाहिये, खाने के लिये जीना नहीं चाहिये।

    आपका हेल्दी स्नैक ऑप्शन क्या है?

    जब भी मैं अलादीनः नाम तो सुना होगा के सेट पर जाती हूँ, अपने बैग में बादाम भरकर ले जाती हूँ और यात्रा के समय भी बादाम अपने साथ रखती हूँ, घर पर मैं उबले अंडों से काम चलाती हूँ।

    कोई ऐसी चीज, जिसे खाने से आप खुद को नहीं रोक पाती हैं?

    ऐसी बहुत सी चीजें नहीं हैं। लेकिन चूंकि अभी हम घर पर हैं, तो मैंने वह सब कुछ बनाया, जो मैं खाना चाहती थी, जैसे पूरी भाजी, पानी पूरी, आदि। मैं खुद को आम खाने से भी नहीं रोक पाती।

    कसरत करते समय आप कौन-सा संगीत सुनना पसंद करती हैं?

    ऐसा कोई खास संगीत नहीं है, लेकिन पुराने गीतों का रीमिक्स वर्जन मुझे पसंद है।

    प्रशंसकों के लिये कोई संदेश?

    कुछ समय के लिए फिटनेस के रास्ते का अनुसरण करें, भले ही आपको वह पसंद न हो। क्योंकि कुछ समय बाद आपका शरीर ही आपसे इसकी मांग करेगा। इसके अलावा, घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading