रक्षामंत्री के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि एवं जनसम्पर्क अधिकारी ने अण्डरपास के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
लखनऊ, 17 अप्रैल : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर उनके सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी और जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ल ने लखनऊ में रेलवे क्रॉसिंगों पर अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण के लिए संयुक्त निरीक्षण किया। पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर प्रदेश सेतु निगम, और पीडब्ल्यूडी (एनएच) के अधिकारियों की टीम ने फातिमा हॉस्पिटल, ताड़ी खाना, भिठौली, और गोमती नगर के मिठाई वाला चौराहा व जुगौली क्रॉसिंग जैसे स्थानों का सर्वे किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री के सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी एवं डॉ राघवेंद्र शुक्ला जनसंपर्क अधिकारी के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय गौरव गुप्ता, उत्तर प्रदेश सेतु निगम की प्रोजेक्ट मैनेजर पूजा श्रीवास्तव, रनबीर सिंह, संदीप सिंह, मनीष सिंह, आर0बी0 सिंह सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पार्षदों और नागरिकों की मांग पर अंडरपास और ओवरब्रिज की संभावनाओं का अध्ययन हुआ। अधिकारियों से फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर तैयार करने का अनुरोध किया गया। साथ ही, गोमती नगर टर्मिनस को अटल बिहारी वाजपेयी टर्मिनस नामित करने और वहाँ उनकी प्रतिमा स्थापित करने पर सहमति बनी।
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम के साथ आयोजित बैठक में संबंधित मुद्दों के निराकरण हेतु डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को तुरन्त ही संयुक्त टीम बनाकर फिजिबिलटी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिये गये।

मालूम हो कि लखनऊ के गोमती नगर मिठाई वाला चौराहे के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाए जाने हेतु एवं जुगौली रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु बनाए जाने हेतु स्थानीय नागरिकों द्वारा निरन्तर मांग की जाती रही है। इस बाबत फैजाबाद रोड से गोमती नगर आने के लिए गोमती नगर की 5 लाख जनसंख्या को होने वाली असुविधा के चलते मिठाई वाला चौराहा के पास अंडरपास बनाए जाने की आवश्यकता से भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवगत कराया।
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने गोमती नगर से इंदिरा नगर, महानगर, निराला नगर जाने के लिए एकमात्र जुगौली क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु बनाए जाने की आवश्यकता के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गयी। संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा राजनाथ सिंह के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की गयी और विश्लेषण किया गया।
संयुक्त टीम के साथ स्थानीय पार्षदगण नुपूर शंखधर, सुनील शंखधर, मानसिंह, प्रदीप शुक्ला रश्मिी सिंह, सत्य देव, सौरभ तिवारी, दीपक लोधी, रजनीश गुप्ता, राजीव बाजपेयी, नरेन्द्र शर्मा एवं मण्डल अध्यक्ष, संजय तिवारी, जितेन्द्र राजपूत, संजय रस्तोगी, सतीश मिश्रा, शैलू सोनकर के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण, गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के पदाधिकारीगण संजय निगम, आर0पी0मिश्रा, राजीव सक्सेना, राम अवतार अग्रवाल, अविरल बिसारिया, एन एन टंडन व अन्य स्थानीय नागरिकों के सुझाव भी इस प्रस्ताव में शामिल किये गये।







