Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उत्तर प्रदेश में इंटरनेशनल ट्रेड शो-25: आगरा का पेठा, मलिहाबाद का आम, मुरादाबाद का ब्रास और बनारस की साड़ी का जलवा देखेंगें विजिटर्स

    ShagunBy ShagunApril 26, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 837

    50 हजार स्क्वायर मीटर में लगेगी 12 विभागों के 48 स्टेकहोल्डर की प्रदर्शनी, योगी सरकार के 35 विभाग के नोडल ऑफिसर संभालेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की कमान

    लखनऊ, 26 अप्रैल: योगी सरकार एक बार फिर देश-दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश की ताकत, संभावनाओं और उपलब्धियों को पेश करने जा रही है। इसके लिए योगी सरकार ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर के बीच तीसरे ग्रैंड मेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2025 का आयोजन करने जा रही है। इस मेगा इवेंट की कमान प्रदेश के 35 विभागों के नोडल अधिकारी संभालेंगे, जबकि 50,000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में 12 प्रमुख श्रेणियों के तहत 48 स्टेकहोल्डर्स अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाएंगे। इसका उद्​देश्य प्रदेश को व्यापार, निवेश, उद्यमिता और सांस्कृतिक विरासत के ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करना है। ट्रेड शो के जरिये प्रदेश की बहुआयामी क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।


    • ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा जीआई टैग उत्पादों का जलवा

    मिशन डायरेक्टर, विशेष सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारी संभालेंगे कमान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में ट्रेड शो को भव्य आयोजित कराने के लिए शो में भाग लेने वाले विभागों और उनके नोडल अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गयी है। इनमें कुल 35 विभागों के मिशन डायरेक्टर, विशेष सचिव, निदेशक और आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो यूपीआईटीएस- 25 के सफल आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। शो में यूपी इन्वेस्ट, इंडस्ट्रियल अथॉरिटीज (यूपीसीडा, गीडा, यीडा), एमएसएमई, कृषि, ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, पशुपालन, खादी, एमएसएमई आदि विभागों की सक्रिय भागीदारी होगी। ट्रेड शो में प्रदर्शनी को 12 श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें इंडस्ट्री, एमएसएमई, कृषि एवं संबद्ध उद्योग, ऊर्जा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, पर्यटन, परिवहन, ईवी तथा वित्त शामिल हैं। इन श्रेणियों में कुल 48 स्टेकहोल्डर्स अपनी-अपनी प्रदर्शनी प्रस्तुत करेंगे। यह प्रदर्शनी 50 हजार स्क्वायर मीटर में लगाई जाएगी। अकेले एमएसएमई सेक्टर ही 15,700 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाएगा, जो इस सेक्टर की ताकत और विविधता को दर्शाता है।

    जीआई टैग और ओडीओपी की दिखेगी अहम भूमिका

    ट्रेड शो में प्रदेश के जीआई टैग और ओडीओपी की अहम भूमिका रहेगी। इसमें आगरा का पेठा, मलिहाबाद का आम, मुरादाबाद का ब्रास, बनारस की साड़ी, भदोही का कालीन, लखनऊ की चिकनकारी जैसे उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वोकल फॉर लोकल विजन को साकार करते हुए इन उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और वैश्विक खरीदारों से जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। ट्रेड शो प्रदेश में निवेश को आकर्षित करेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मेगा इवेंट में हेल्थ, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा निर्माण, कृषि-प्रौद्योगिकी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में एमओयू भी संभावित हैं। यह इंटरनेशनल ट्रेड शो ‘नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर’ का जीवंत उदाहरण होगा, जो देश और दुनिया को प्रदेश की बदलती पहचान और संभावनाओं से रूबरू कराएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगने वाला ट्रेड शो प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026
    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading