Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ‘लगा के वैसलीन’ गाना बढ़ा रहा है लोगों का होली में फीवर

    By February 29, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 667

    यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का धमाकेदार गाना वायरल 

    भोजपुरी फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना’ के पहले पार्ट में जहां ‘लगाके फेयर लवली’ ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया था, वहीं अब इस फिल्‍म के तीसरे पार्ट का ऐसा ही एक गाना ‘लगा के वैसलीन’ भी बॉक्‍स ऑफिस का फीवर बढ़ाने वाला है। वजह ये कि एक तो गाना धमाकेदार है और दूसरा इस गाने में यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे के ठुमके शानदार हैं। फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के निर्देशक रजनीश मिश्रा ने फिर से एक प्रयोग किया है। गाने को मिल रहे रिस्‍पांस से लगता है कि गाना ‘लगा के वैसलीन’ भोजपुरी ऑडियंस पर नशे की तरह चढ़ने लगी है।

    गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे के इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 160,424 व्‍यूज मिल चुका है। इस गाने को खुद खेसारीलाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। लिरिक्‍स यादव राज ने तैयार किया है, जबकि फिल्‍म के संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। वहीं, फिल्‍म के निर्माता निशांत उज्‍जवल ने गाने को मिले रिस्‍पांस से गदगद हैं। उन्‍होंने दावा किया है कि आम्रपाली दुबे पर फिल्‍माया गया यह गाना न सिर्फ कई रिकॉर्ड ब्रेक करेगा, बल्कि फिल्‍म के प्रति दर्शकों में आकर्षण भी पैदा करेगा। निशांत पहले ही कह चुके हैं कि फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्‍म होने वाली है। इसलिए फिल्‍म का हर एक गाना चार्टबस्‍टर होने वाला है। अब तक रिलीज दो गानों ने एक हद तक उनकी बातों पर मुहर भी लगाई है।

    वहीं, दुबे ने फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ का स्‍पेशल गाना ‘लगा के वैसलीन’ को लेकर खुशी जताई है और कहा कि वे इस फिल्‍म का हिस्‍सा बनकर रोमांचक महसूस कर रही हैं। हालांकि वे फिल्‍म में फुज फ्लेज नहीं हैं, लेकिन फिल्‍म को शुभकामनाएं देते हुए कहती हैं कि दर्शकों को उनका काम पसंद आयेगा और फिल्‍म भी। आम्रपाली ने इस गाने में अब तक का सबसे आकर्षक डांस स्‍टेप्‍स किये हैं। उनके साथ गाने में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव भी नजर आये हैं। खेसारी और आम्रपाली की इस गाने में केमेस्‍ट्री भी एक हाइलाइट है। बह‍रहाल अब देखना ये होगा कि यह गाना फिल्‍म के लिए कितना फायदेमंद साबित होती है।

    बता दें कि यशी फिल्‍म्‍स, अभय सिन्‍हा और ईज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्‍तुत और रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के निर्माता निशांत उज्‍जवल और लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव और सहर के अलावा ऋतु सिंह, आम्रपाली दुबे, श्रद्धा नवल, मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, रोहित सिंह मटरू, नीलकमल, महेश आचार्य, अमित शुक्‍ला, निशा झा, महनाज श्राफ, सूर्या द्विवेदी और उदय तिवारी भी हैं। प्रोजेक्‍ट डिजाइनर अनंजय रघुराज और पीआरओ रंजन सर्वेश हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, एक्‍शन हीरा यादव, कोरियोग्राफी रिकी गुप्‍ता, संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार हैं।

    #मेहंदी लगाके रखना 3

    Keep Reading

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Sagar Bhatia has announced a North America tour for 2026.

    सागर भाटिया ने 2026 के लिए नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान किया

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading