- यूथ लाइफस्टाइल ब्रांड इंटिग्रिटी ने लाँच किया ‘इंटिग्रिटी डांस म्यूजिक’
- आपके लिए डीजे हार्डवेल के साथ लंच करने का सुनहरी मौका
इंदौर, 17 नवंबर, 2017 केवल किरन क्लोदिंग लिमिटेड के शीर्ष यूथ लाइफस्टाइल ब्रांड इंटिग्रिटी ने भारत में पहली बार अपना खुद का म्यूजिक फेस्टीवल ‘इंटिग्रिटी डांस म्यूजिक’ आयोजित करने की संकल्पना की है। भारत का सबसे बड़ा नृत्य-संगीत अनुभव बनाने के सपने के साथ इंटिग्रिटी ने इस संगीत महोत्सव ‘इंटिग्रिटी डांस म्यूजिक’ को मुंबई स्थित डीवाय पाटील स्टेडियम में होने जा रहे गेस्टलिस्ट फेस्टीवल के दौरान लाँच करने के लिए गेस्टलिस्ट4गुड के साथ हाथ मिलाया है।
किसी भी इंटिग्रिटी स्टोर में 2999/- रुपए की खरीदारी करके सभी इंटिग्रिटी प्रशंसक इस दो दिवसीय संगीत महोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं और 2 व 3 दिसंबर, 2017 को होने जा रहे इस फेस्टीवल में प्रवेश का पक्का टिकट जीत सकते हैं। जोरदार प्रदर्शन करने वाले सितारों से जगमगाता पहला दिन अदनान सामी, न्यूक्लिया जैसे दिग्गजों और मिथून और शान जैसी प्लेबैक सनसनी से सजा होगा, जबकि आयोजन के दूसरे दिन मंच को हिला कर रख देने वाले भारत के पसंदीदा डीजे हार्डवेल अपनी कला का कमाल दिखाएंगे। इसी दिन विश्व स्तर पर प्रशंसित रिकॉर्ड प्रोड्यूसर डब्ल्यू एंड डब्ल्यू, रोमांचित कर देने वाले डीजे एवं प्रोड्यूसर सुयानो जैसे कई अन्य महारथी कलाकार उनके साथ प्रदर्शन करेंगे। 2999/- रुपए की खरीदारी करके ग्राहक न सिर्फ फेस्टीवल में शामिल होने के लिए मुफ्त की टिकटें हासिल करेंगे बल्कि उस प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका भी पा सकेंगे, जिसके 50 भाग्यशाली विजेताओं को डीजे हार्डवेल के साथ लंच करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन पर टिप्पणी करते हुए केवल किरन क्लोदिंग लिमिटेड. के डाइरेक्टर श्री विकास जैन ने कहा- “हमारे ग्राहक भारत के युवा हैं जो हर किस्म का संगीत सुनना पसंद करते हैं। डीजे हार्डवेल दुनिया का सबसे अधिक जाना-पहचाना नाम है। अपना प्यार और समर्थन देने के एवज में हमारे वफादार संरक्षकों का धन्यवाद करने का इससे बेहतर तरीका भला और क्या हो सकता था कि हम उन्हें डीजे हार्डवेल के शानदार प्रदर्शन का गवाह बनाएं और उन्हें व्यक्तिगत रूप से हार्डवेल के साथ आमने-सामने मिलने तथा उनके साथ लंच करने का अवसर उपलब्ध कराएं।”






