Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अपने रंग रंग दे सांवरा..गीत की प्रस्तुति कर चमकीं ईशा-मीशा रतन

    ShagunBy ShagunJanuary 17, 2025Updated:January 17, 2025 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 449

    गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में आइपीएएफ-2025

    लखनऊ, 17 जनवरी: संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर लखनऊ में आज शाम इंटरनेशनल पर्फार्मिंग आर्ट फेस्टिवल-2025 के तहत सुर, संगीत और नृत्य की यादगार महफिल सजी।

    आइपीएएफ फाउण्डेशन की ओर से आयोजित समारोह में पं.अर्जुन मिश्र व सुरभि सिंह की शिष्या रतन सिस्टर्स ईशा-मीशा ने रुद्राष्टकम- नमामि शमीशान निर्वाण रूपं… की ओज भरी प्रस्तुति की। इसके बाद 14 मात्रा में ताल धमार में तिहाई, परन, घोड़े की चाल, चक्कर इत्यादि को खूबसूरती पेश किया। अपने रंग रंग दे सांवरा….. गीत की प्रस्तुति में रतन बहनों ने भाव और अभिनय का दर्शनीय सामंजस्य दिखाया।

    इससे पहले सुनील शुक्ल के संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत कमाल खान की- तेरे आने की जब खबर महके….जैसी गजल से हुई। आगे उन्होंने- तुम्हारे ख़त में नया इक सलाम किसका था…., पत्थर के सनम…., कोई फरियाद तेरे नाम लिखी हो जैसे…., लोग हर मोड़ पे रुक रुक के संभलते क्यों हैं…. और अजनबी शहर में अजनबी रास्ते…. जैसी ग़ज़लें कहीं। वाद्यों पर सुभाष शर्मा, राकेश आर्या और संजय ने अच्छा साथ निभाया। बाल विद्या मंदिर के बीवीएम एण्ड ग्रुप के करीब 40 कलाकारों ने गौरव सिंह के निर्देशन में संगीतमय योग का सुंदर संयोजनों में प्रदर्शन करते हुए पिरामिड बनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कुचिपुड़ी नृत्यांगना प्रियंका भर्डे ने एकम अर्धनारीश्वरम् की प्रस्तुति करते हुए शिव और शक्ति को शास्त्रीय गतियों में पेश करते हुए नवरस का संचार किया।

    अतिथियों के तौर पर पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद, बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डा.राकेश कुमार पाण्डेय, बैंक आफ इंडिया के जोनल प्रबंधक एनके दास और हिन्दुस्तान पैट्रोलियम के अधिकारीगणों ने कलाकारों के साथ शीरोज और नया सवेरा फाउंडेशन की टीम को सम्मानित किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading