पुरानी पेंशन के लिए आंदोलनकारियों ने संपर्क तेज कर दिया है। अटेवा ने अपने अभियान से डिग्री कालेजों के शिक्षकों को भी जोड़ने में जुट गया है। इसी क्रम में ‘जागो अटेवियन्स जागो अभियान’ के अंतर्गत अटेवा की जिला इकाई ने शुक्रवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और हनुमान ब्लाक मुख्यालय पहुंचा।

जिला कार्यकारिणी सदस्य विनय राय और पंदह प्रभारी राजीव गुप्ता ने पुरानी पेंशन से आच्छादित अटेवा की नीतियों से शिक्षकों और कर्मचारियों को अवगत कराया। साथ ही अटेवा की टोली ने जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एसएन पॉल और खण्ड विकास अधिकारी हनुमानगंज के कार्यालय के अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्पर्क कर अटेवा का पत्रक सौंपा। दोनों ही कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अटेवा के पेंशन आन्दोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। साथ ही अटेवा का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
अटेवा के इन प्रयासों की जिले के कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा सराहना की जा रही है। टोली में धीरेन्द्र राय और संजय गुप्ता भी थे।







