Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    एडवेंचर के शौक़ीन क्या जाना चाहेंगे दुनिया के इन सबसे खतरनाक 5 जगह पर?

    By November 28, 2019Updated:December 17, 2019 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 638

    हमारे सम्पूर्ण पृथ्वी में तरह-तरह के खूबसूरत जगहें और वहां के दृश्य पशु -पक्षी से लेकर झील, झरनें एवं नदी के किनारे अनेको सुन्दर वनों से आच्छादित जगह देखने को मिल जाएँगे। सम्पूर्ण दुनिया के प्रकृति में इतनी सारी खूबसूरती बिखरी पड़ी हैं वहीं पर कुछ जगहें अत्यंत खतरनाक भी हैं।

    वैसे हम और आप आमतौर पर सुरक्षित जगहों पर रहना या घूमने जाना पसंद करते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं है। तो आइये जानते हैं ऐसी पांच जगहें, जहां जाना खतरे से खाली नहीं?

    • खतरनाक सापों की घाटी : ब्राजील के स्नेक आइलैंड

    ब्राजील दुनिया में पाये जाने वाले सबसे खतरनाक जगह में से यहाँ एक जगह है, जिसे स्नेक आइलैंड यानी ‘सांपों का घर’ के नाम से जाना जाता है। यह आइलैंड विभिन्न प्रकार के सांपों से भरा पड़ा है। यहां पर पूरी दुनिया में पाये जाने वाले सांपो में से सबसे खतरनाक एवं जहरीले सांप यहां पर पाये जाते हैं। ब्राजील देश की नौसेना ने इस जगह पर आम लोगों के आने-जाने के लिये प्रतिबंध लगा रखा है। ब्राजील के साओ पाउलो से 150 किलोमिटर दूर स्थित एक ऐसा द्वीप है जहां पर हर कदम पर एक दो नहीं बल्कि दर्जनों सांप घूमते पिरते मिल जाएँगे। दुनिया के इस खतरनाक द्वीप का नाम इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड है। इस द्वीप को अब लोग स्नैक आइसलैंड के नाम से भी जानते हैं। इस द्वीप पर 4,000 प्रकार के अलग-अलग तरहों के सांप पाये जाते हैं, जो अपने जहर से किसी की भी जान ले सकते हैं। ब्राजील सरकार ने लोगों को इस द्वीप पर जाने से पाबंदी लगा दी है।

    • नर्क का द्वार: जापान का खूनी तालाब

    जापान की ‘खूनी तालाब’, जो यहां की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। इस पोखर या तालाब में लोगों का तैरना सख्त मनाही है, क्योंकि इस तालाब के पानी का साधारण तापमान 194 डिग्री फारेनहाइट यानी 90 डिग्री सेल्सियस प्रत्येक समय बना रहता है। वास्तव में इस तालाब के पानी में लोहे एवं नमक की मात्रा अत्याधिक होने की वजह से इसके पानी का रंग खूनी लाल होता है। पानी की सतह पर से लगातार भाप वाष्पित होती रहती है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे हम नर्क का द्वार पर पहुंच गये हैं।

    • रोमांच के शौकीन लोगों के लिए: रॉयल पाथ, स्पेन

        फोटो गूगल से साभार

    यह दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है स्पेन का यह रॉयल पाथ। यह अलोरा नाम के एक गांव के पास जॉर्ज एल चोरो के बगल में बना हुआ है। यह खतरनाक रास्ता 300 से 900 फीट की उंचाई पर स्थित है। इसकी लम्बाई 1.8 मीटर और चौड़ाई मात्र तीन फीट है। इस पाथ को जनसाधारण के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन फिर भी रोमांच के शौकीन लोग एवं कौतूहल रखने वाले पर्यटक यहां आते ही रहते हैं जिसके कारण इस जगह से नीचे गिरकर मरने वाले लोगों की संख्या बहुत है अक्सर लोगों के यहां से नीचे गिरने की खबरें आती रहती हैं।

    • सैनिक जहाँ खतरनाक मगरमच्छों का शिकार बन गए: राम्री आइलैंड

    म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक नाम बर्मी ‘मयन्मा’ है। बर्मी भाषा में र का उच्चारण य किया जाता है अतः सही उच्चारण म्यन्मा है। इसका पुराना अंग्रेज़ी नाम बर्मा था जो यहाँ के सर्वाधिक मात्रा में आबाद जाति बर्मी के नाम पर रखा गया है। म्यांमार के पास ही स्थित है राम्री द्वीप, जहां खारे पानी कि कई झीलें हैं और यह झीलें खतरनाक मगरमच्छों से भरी पड़ी हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना के लगभग 1000 जवान को ब्रिटिश सैनिकों से बचने के लिए इस द्वीप पर ले जाया गया था, उनमे से अधिकतर सैनिक इस आइलैंड के झीेलो के खतरनाक मगरमच्छों का शिकार बन गए। एक हजार सैनिकों में केवल बीस सैनिक ही यहां से जिंदा वापस लौटे थे।

    • जहाँ ऑक्ससीजन गैस मास्क लगा कर रहना पड़ता है: मियाकेजीमा इजू आइलैंड, जापान

    जापान का मियाकेजीमा इजू आइलैंड लोगों के लिये इतना खतरनाक है कि यहां सांस लेना भी बहुत कठिन होता है। इस आइलैंड पर जिंदा रहने के लिए लोगों को हमेशा ऑक्ससीजन गैस मास्क लगा कर रहना पड़ता है, क्योंकि यहां के वातावरण में जहरीली गैसों की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक स्तर तक विद्यमान है। इसका कारण यहां का ओयामा ज्वालामुखी जो हमेशा जहरीली गैस और लावा निकालता रहता है।

    प्रस्तुति: जी के चक्रवर्ती

    Keep Reading

    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    आग ने झोपड़ियाँ जलाईं, फरिश्तों ने दिलों पर लगाया मरहम लखनऊ की झुग्गी में उतरे इंसानियत के फरिश्ते

    Even a fish can teach us humanity! In an AI-generated video, a shark guides a drowning person to a ship's ladder.

    मछली भी इंसानियत सिखा दे! AI वीडियो में शार्क ने डूबते इंसान को शिप की सीढ़ी तक पहुंचाया

    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    Iran's Military Claim: Targeting 180 Drones and F-35s

    ईरान का सैन्य दावा चीन का गुप्त समर्थन: मिडिल ईस्ट तनाव में नई कूटनीतिक खलबली

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    April 22, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    April 22, 2026
    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    April 21, 2026

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    April 21, 2026
    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    April 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading