Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    मुख्यमंत्री के हाथों रिलीज हुआ पत्रकार का नया गाना “सबकी सुनता ऊपरवाला”

    ShagunBy ShagunMarch 28, 2023 Music No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 822

    मौके पर मौजूद रहे बिहार सरकार के मंत्री

    पटना, 28 मार्च 2023 : बिहार के चर्चित टीवी पत्रकार नीतीश चंद्र का नया म्यूजिक वीडियो बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों रिलीज हुआ। सांप्रदायिक सद्भाव पर आधारित उनके गाने का टाइटल है- “सबकी सुनता ऊपरवाला..”, जिसे यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

    इस गाने को नीतीश चंद्र ने खुद लिखा है, संगीतबद्ध किया है और गाया भी है। यशी फिल्म्स के बैनर तले तैयार हुए गाने के रिलीज के मौके पर वित्त मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, कुमार और यशी फिल्म्स के प्रोडूसयर और इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा,विधायक शकील अहमद खान मौजूद रहे। इसके अलावा कई विधायकगणों के साथ पत्रकार सुजीत कुमार झा, प्रकाश कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे। सबों ने इस गाने के लिए नीतीश चंद्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    लिंक : https://youtu.be/kBPu0qlF_os

    आपको बता दें कि नीतीश चंद्र का गाना “सबकी सुनता ऊपरवाला..” की शूटिंग पटना के इस्कॉन मंदिर, मनेर शरीफ की दरगाह और पटना के कुछ फ्लाईओवर पर हुई है। गाने के वीडियो में भगवा कपड़ा पहने हुए नीतीश चंद्र सहयोगी कलाकारों के साथ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    नीतीश ने अपने इस गाने में ईश्वर और अल्लाह को एक बताते हुए आपसी सदभाव के साथ रहने और समय के साथ साथ कुछ पारम्परिक धार्मिक तौर तरीकों में बदलाव लाने जैसी बातें भी कही है। मसलन धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर बजाए जाने, बलि प्रथा, और क़ुरबानी जैसी परम्पराओं पर नीतीश ने सवाल उठाया है।

    इस गाने का वीडियो यशी फिल्म्स ने तैयार किया है जिसके प्रोडूसयर अभय सिन्हा भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोडूसयर माने जाते हैं। अभी पिछले हफ्ते ही अभय सिन्हा ने दुबई में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का एक बड़ा आयोजन किया था जहां पूरी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री जुटी थी।

    Shagun

    Keep Reading

    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    October 24, 2026
    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    October 24, 2026

    “मेड इन रशिया” फोरम का मुख्य विषय उच्च प्रौद्योगिकी होगा

    October 24, 2026
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading