Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कालमेघ: कोरोना से बचाने के साथ बढ़ाएगा आय का जरिया, एक हेक्टेयर में होगा 80 हजार तक मुनाफा

    ShagunBy ShagunAugust 2, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 568

    यकृत को बनाता है मजबूत, चर्म रोग में भी सहायक होने के साथ ही बुखार के लिए रामबाण है चिरायता, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सर्वोत्तम, कोरोना काल में बढ़ गयी है मांग

    लखनऊ, 02 अगस्त 2020: अश्वगंधा, चिरायता अथवा भूनिम्ब, किराततिक्त, कल्पनाथ अथवा कालमेघ् एक ऐसा पौधा है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सर्वोत्तम है। इसके साथ ही इसकी खेती भी आय को बढ़ाने में काफी सहायक है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि एक हेक्टयेर भूमि में यह 80 हजार रुपये तक मुनाफा दे सकता है।

    आयुर्वेदाचार्य डाक्टर एसके राय ने बताया कि यह लिवर के काम करने की क्षमता में वृद्धि करता है। बुखार, त्वचा रोग, फोड़े आदि के लिए रामबाण होने के साथ ही इसमें एंटीबायटिक, एंटीट्यूमर, एंटीएलर्जिक गुण भी पाये जाते हैं। इस कारण कोरोना काल में इसकी महत्ता बढ़ गयी है। इसके सेवन से कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में कालमेघ की खपत लगभग 1300 टन है लेकिन कोरोना काल में इसकी खपत डेढ़ गुना बढ़ गयी है। कालमेघ का इस्तेमाल 25 से ज्यादा हर्बल फार्म्यूलेशन में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इसके कैप्सूल, पाउडर व अर्क बाजार में बिक रहे है। जहां जलभराव न हो, वहां इसका पौधा आसानी से लगाया जा सकता है।

    कालमेघ के लिए बाजार की कमी नहीं है। इस संबंध में उपनिदेशक उद्यान अनीस श्रीवास्तव ने कहा कि इसके खरीदार हर जगह लोकल बाजार में भी उपलब्ध हैं। कैप्सूल या पाउडर बनाने के लिए लोकल वैद्य भी इसे लेते हैं। इसके अलावा इसका ई-मार्केट भी है। कई कंपनियों में भी उत्पाद बेचने के लिए रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।

    जो लोग सेहत के लिहाज से लगाना चाहते हैं, वे नर्सरी से लेकर मिर्ची के पौधे की तरह गमले में भी लगा सकते हैं। बस यह ध्यान देना जरूरी है कि इसकी जड़ों में पानी नहीं ठहरना चाहिए। पानी उतना ही देना चाहिए, जिससे उसमें नमी बनी रहे। इससे पौधा मरेगा नहीं।

    कालमेघ की खेती के लिए एक हेक्टेअर भूमि में पांच सौ ग्राम बीज की जरूरत होती है। बाजार में तीन हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज मिल रहे हैं। नर्सरी में इसके पौधे लगभग 30 दिन में तैयार हो जाते हैं। इसके बाद खेतों में 10 गुणे 2 मीटर की दूरी पर लगाना होता है। पांच माह में फसल तैयार हो जाती है।

    कालमेघ को सहफसली के रूप में भी लगाया जा सकता है। उपनिदेशक उद्यान अनीस श्रीवास्तव ने बताया कि वर्षा ऋतु की कम पानी वाली फसलों के साथ इसे आसानी से लगाया जा सकता है। इससे 30 फीसदी तक मुनाफा बढ़ जाता है। खेती के अलावा बाग में भी इसकी खेती हो सकती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading