मै अपनी नन्ही-सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं,
मुझे छाती से अपने तू लगा लेना ऐ भारत मां,
मैं अपनी मां की बांहों को तरसता छोड़ आया हूं।
यह वह कविता की पंक्तिया हैं जो किसी के हृदय को पिघला सकती हैं जरा सोचिये उन पर बीतती होगी जो अपना सकुच ‘घर संसार’ छोड़कर युद्ध पर चल देते हैं। यह हालात हमें या तो किसी सैनिक के परिवार में या फिर भावनात्मक दृश्य से ओतप्रोत किसी फिल्म में देखने को मिलते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ देशभक्ति फिल्मों की बात करेंगे जिन्हें देखने से हमें अपने वीर जवानों की देशभक्ति और उनके साहसिक जज़्बे के सच्चे किस्से याद दिला देते हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच 1999 में हुए कारगिल युद्ध को आज 21 साल हो गए हैं। 26 जुलाई 1999 के दिन ही भारतीय सेना ने कारगिल में तिरंगा फहराया था, तब से हर साल इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बॉलीवुड के लिए भी कारगिल का महत्व कम नहीं है। बता दें कि 2003 में मशहूर लेखक व निर्देशक जे पी दत्ता ने इस जंग पर ‘एलओसी कारगिल’ फिल्म बनाई है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार लिए गए जैसे संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, संजय कपूर, अभिषेक बच्चन, मोहनीश बहल, अक्षय खन्ना, नागार्जुन अक्कीनेनी, आशुतोष राणा, रानी मुखर्जी आदि।

सर्जिकल स्ट्राइक को पर्दे पर जिंदा करती है देशभक्ति फिल्म ‘उरी’
18 सितंबर 2016 को उरी बेस कैंप पर टेरिस्ट द्वारा किये गए हमले में हमारे देश के 19 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना से हर एक देशवासी का खून खोल उठा था। इस घटना के बाद भारतीय सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कदम उठा कर अपने इन जवानों की शहादत का बदला लिया था।
इस घटना पर बॉलीवुड ने ‘उरी’ फिल्म के माध्यम से बताया कि अब देश बदल रहा है। यह नया भारत है अब यह दुश्मनों के घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। निर्माता आदित्य धर और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में विक्की कौशल ने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है।
विजय दिवस पर बन चुकी हैं कई बॉलीवुड फिल्में:
बता दें कि जेपी दत्ता ‘बॉर्डर’, ‘एलओसी कारगिल’ जैसी युद्ध आधारित फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर जेपी दत्ता फिल्म ‘पलटन’ भी बना चुके हैं, वह भी अपने देश की युद्ध पृष्ठभूमि पर आधारित है।

पलटन में अभिषेक बच्चन, अर्जुन रामपाल, पुलकित सम्राट, सुनील शेट्टी, सोनू सूद, जिमी शेरगिल, लव सिन्हा, सिद्धार्थ कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े सितारे हैं। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधरित है।
वहीं रितिक रोशन की फिल्म ‘लक्ष्य’ भी जंग पर आधारित है। इसमें उनके साथ प्रीति जिटा भी थी। ‘टैंगो चार्ली’ में बॉबी देओल और अजय देवगन के रोल को भूला पाना बेहद ही मुश्किल है। यह फिल्म एक सिपाही पर युद्ध का क्या असर होता है उसके बारे में बताती है। तरुण चौहान और उसका सीनियर मोहम्मद अली इस कहानी के मुख्य पात्र हैं। यह फिल्म भारतीय सैनिकों के निस्वार्थ सेवा को दर्शाती है। फिल्म में तरुण की ज़िंदगी में होने बाले घटनाक्रम को एक डायरी के माध्यम से बताया गया है। जिसे दो पायलट तरुण को रेस्क्यू करते समय पाते हैं।







