एक कहावत है, बड़ी शक्ति के साथ बड़ी जिम्मेदारियां आती हैं। कुछ इसी तरह की हालिया स्थिति में कार्तिक आर्यन अपने आप को पा रहे है ‘पति पत्नी और वो’ की अपने करियर की अब तक की बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपेनिंग के साथ । इसके बाद इस अभिनेता से और भी उम्मीदें बढ़ चुकी है। सिर्फ बीस महीनों की अवधि में, इस अभिनेता ने अपनी तीसरी फिल्म की एक बड़ी शुरुआत को सुनिश्चित कर लिया है, अब कार्तिक अपने आप को बॉक्स-ऑफिस का नया प्रिंस स्थापित कर रहे है।
कार्तिक की इस यात्रा के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने प्यार का पंचनामा सीरीज़ के बाद बनी अपनी इमेज को सफलतापूर्वक बदला है। प्यार का पंचनामा सीरीज़ की दोनों फिल्मों ने बड़ी सफलता हासिल की थी, उनकी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी (2018) के रिलीज़ होने के बाद बदलाव आना शुरू हो गया। युवावस्था से, उन्होंने खुद को एक ऐसे लेवल पर स्थापित किया जहाँ बच्चे उनसे प्यार करने लगे।
कार्तिक की बीती फिल्म लुका छुपी की बात करें तो इस फिल्म को पारिवारिक दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। इसलिए यह सुनिश्चित करना कि कार्तिक अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपेनिंग कर रहे है। यह फिल्म साल की शुरुआती सफलताओं में से एक के रूप में उभरी और कार्तिक के करियर के लिए चमत्कारिक साबित हुई, जिस तरह से पति पत्नी और वो उनकी पिछली फिल्मों से आगे निकल गई है वह वास्तव में उल्लेखनीय है।






