पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या 22 नवंबर, 1963 को हुयी थी
नई दिल्ली 22 अक्टूबर। पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी की हत्या से जुड़ी गोपनीय फाइलों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर सार्वजनिक करने की इजाजत देने की घोषणा की है। केनेडी की हत्या 22 नवंबर, 1963 को हुयी थी। इस हत्या को लेकर आज तक रहस्य बरक़रार है, हालांकि आधिकारिक रूप से कहा गया कि बंदूकधारी ली हार्वी ओसवाल्ड ने उनकी हत्या की थी। ट्रंप ने यह घोषणा उस वक्त की है जब ऐसी खबरें आई थीं कि सभी फाइलों को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति के तौर पर मैं लंबे समय से रोकी गई और गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने की इजाजत दूंगा।’’
विविद हो कि केनेडी एकमात्र ऐसे कैथोलिक राष्ट्रपति है जिन्हे पुलित्ज़र पुरस्कार से नवाज़ा गया है। जॉन एफ केनेडी ने 1961 में अमेरिका के राष्ट्रपति की बागडोर संभाली थी। राष्ट्रपति बनने के करीब 2 साल बाद ही 22 नवम्बर 1963 को टेक्सास के डैलस में केनेडी की हत्या कर दी गई थी। इस जुर्म के लिए ली हार्वी ऑस्वाल्ड पर आरोप लगाया गया था, लेकिन इससे पहले की उस पर मुकदमा चलाया जा सके, आरोप लगने के दो दिन बाद ही जैक रूबी ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी।







