नई दिल्ली, 24 अगस्त 2018: नोटबंदी के 21 महीने बाद भी सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई के 18135 एसबीआई अभी भी नए नोटों के अनुरूप नहीं डाला जा सका है। हालांकि इस अवधि में बैंक ने 22.50 करोड़ के खर्च से 41386 एटीएम को नए नोटों के अनुरूप तैयार कर लिया है।
मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ की मानें तो स्टेट बैंक में उनकी आरटीआई अर्जी के जवाब में यह जानकारी दी है। चंद्रशेखर गौड़ ने पूछा था कि बैंक के कितने एसबीआई तक 2,000 और 500 और 200 के नोटों के अनुरूप डाले जा चुके हैं।







